Kanpur: कानपुर के इस रेलवे स्टेशन पर ठहरेंगी रिवर्स शताब्दी समेत 18 ट्रेनें, रेल यात्रियों को मिलेगी राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 07:41 PM IST

Kanpur Pankidham Station: कानपुर के लोगों को रेलवे जल्द बड़ी सुविधा देने जा रहा है। सेंट्रल रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने आने वाले पनकी के आसपास के लोगों को यह खबर राहत देगी। अमृत भारत स्टेशन की लिस्ट में शामिल पनकी धाम रेलवे स्टेशन पर 18 ट्रेनों के ठहराव के लिए मुख्यलाय को प्रस्ताव भेजा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कानपुर के पनकी रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर के रेल यात्रियों के लिए अहम खबर
  • अब पनकीधाम स्टेशन पर होगा 18 ट्रेनों का ठहराव
  • रिवर्स शताब्दी समेत 18 ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा


Indian Railway: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब कानपुर के पनकी में रिवर्स शताब्दी समेत 18 ट्रेनों का ठहराव हो सकता है। ट्रेनों के ठहराव के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। दरअसल, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कानपुर के पनकी रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है। रेलवे स्टेशन को योजना के तहत संवारा जाएगा। रेलवे प्रशासन ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। ऐसे में पनकीधाम रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत विकसित किया जाएगा।

kanpur panki

पनकीधाम स्टेशन पर 18 ट्रेनों का होगा ठहराव

रेलवे प्रशासन ने कापनपुर के गोविंदपुरी स्टेशन के बाद यहां जोधपुर-हावड़ा, कानपुर शताब्दी समेत 18 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव का खाका तैयार कर लिया है। रेलवे का मानना है कि इन सभी ट्रेनों का ठहराव पनकी में होने से कानपुर सेंट्रल स्टेशन का 20 फीसदी यात्री लोड कम हो जाएगा।

End of Feed