AC कोच में बैठा था 'कपल', GRP ने पूछा- कहां जा रहे हो? इतना सुनते ही चलती ट्रेन से कूदा युवक; जानें क्यों?

ट्रेन में सफर कर रहे लोगों से अगर GRP और RPF के लोग कहां जा रहे हो पूछें तो आमतौर पर क्या प्रतिक्रिया होती है? ज्यादातर लोग जवाब देते हैं, लेकिन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर एक युवक साथ में सफर कर रही युवती को छोड़कर ट्रेन से कूद गया। जानिए क्या है मामला?

कहानी थोड़ी फिल्मी है, लेकिन है बिल्कुल हकीकत। उत्तर प्रदेश में कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन की इस खबर के बारे में जिसने भी जाना, वह हैरान रह गया। दरअसल यहां नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर एक किशोरी और एक युवक सफर कर रहे थे। ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से चलना शुरू हुई ही थी। तभी GRP और RPF (रेलवे सुरक्षा बल) के जवान इन दोनों के पास पहुंचे। उन्होंने इनसे पूछा, कहां जा रहे हो? कपल की तरफ से दिल्ली उत्तर मिला, लेकिन GRP और RPF के अगले प्रश्न को सुनते ही युवक ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी।

Man-deboarding train

कानपुर में चलती ट्रेन से कूदा युवक (AI Image)

इस घटना से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। दरअसल जो नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन अभी-अभी कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से चली थी, उसमें किशोरी का अपहरण करके ले जाया जा रहा था। पुलिस ने अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया है। राज्य महिला आयोग की सदस्य के संज्ञान लेने के बाद यह कार्रवाई की गई।

End of Feed