कानपुर

कानपुर आ रहे PM मोदी, कानपुर सेंट्रल मेट्रो को दिखाएंगे हरी झंडी; 2 पावर प्लांट का करेंगे उद्घाटन

PM Narendra Modi Kanpur Visit : पीएम नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को कानपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कानपुर मेट्रो के विस्तारिट रूट मोतीझील से कानपुर सेंट्रल का उद्घाटन कर आम लोगों को सौंपेंगे। साथ ही पनकी और घाटमपुर पावर प्लांट का उद्घाटन करेंगे।

Image

पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

PM Narendra Modi Kanpur Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 अप्रैल को कानपुर का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान उनकी जनसभा चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मैदान में होनी है। मंगलवार को इसकी तैयारियों का जायजा लेने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप पहुंचे। इस दौरान सांसद, विधायक और जिले के सभी अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप ने बताया कि कानपुर महानगर में प्रधानमंत्री मोदी का दौरा प्रस्तावित है। हमारी महत्वाकांक्षी योजना कानपुर मेट्रो की है, जिसके एक फेज का लोकार्पण हो चुका है। इसी क्रम में कानपुर सेंट्रल से चुन्नीगंज का लोकार्पण होना है।

घाटमपुर के 650 मेगावाट पावर प्लांट का उद्घाटन

उन्होंने आगे बताया कि इसके अलावा घाटमपुर के 650 मेगावाट पावर प्लांट का उद्घाटन होना है, जिसमें पनकी भी शामिल है। इसके अलावा दो 250 मेगावाट की परियोजनाएं हैं, जिनका शिलान्यास और लोकार्पण प्रस्तावित है। इन सभी की उच्च स्तर पर समीक्षा की जा रही है। इसके साथ ही कानपुर में शासन की विकास की योजनाओं का प्रस्तुतीकरण होगा। इसके साथ ही एक जनसभा का भी प्लान किया गया है।

इस दौरान सांसद अकबरपुर देवेंद्र सिंह भोले, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक सरोज कुरील, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल, कमिश्नर के. विजयेंद्र पांडियन, पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार और जिलाधिकारी भी मौजूद रहे। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री मोदी के 24 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी संगठन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता और क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं से तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। भाजपा के पदाधिकारियों ने बताया कि यूपी में विकास का काम लगातार हो रहा है। पीएम मोदी के हाथों से नवनिर्मित पनकी और नेयवेली पावर प्लांट घाटमपुर का लोकार्पण होना है। इसका जनसभा स्थल से ऑनलाइन लोकार्पण किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा भी प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी अधिकारियों से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का जायजा लेंगे और तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!