आपका गांव बनेगा कनॉट प्लेस! न्यू कानपुर सिटी से किसानों की होगी चांदी; रंग जमा देंगी लग्जरी सुविधाएं

New Kanpur City: कानपुर के बाहरी इलाकों से लगे 5 गांव में 153.3182 हेक्टेयर भूमि पर न्यू कानपुर सिटी परियोजना को लॉन्च किया जाएगा। इस कनॉट प्लेस की तर्ज पर विकसित होने वाली न्यू सिटी परिसर में होटल, अस्पताल, शॉपिंग मॉल, मल्टी लेवल पार्किंग समेत कई अन्य आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

New Kanpur City: कानपुर के आसपास व्यापक पैमाने पर संभावनाएं हैं। मेट्रो से लेकर कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। आगे नई सिटी को बसाने का प्लान चल रहा है। जी, हां लंबे समय से अटकी पड़ी न्यू कानपुर सिटी परियोजना को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। ये परियोजना न्यू नोएडा प्रोजेक्ट (New Noida Project) की तरह होगी, जो शहर के विकास को पंख लगाएगी। कानपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (KDA) ने 29 साल पहले न्यू कानपुर सिटी प्रोजेक्ट को लॉन्च करने की योजना बनाई थी। लेकिन, कई अड़चनों के कारण अभी तक धरातल पर नहीं उतारा जा सका था। लेकिन, अब वो दिन दूर नहीं। कुल मिलाकर अप्रैल माह में इसको लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल, केडीए बोर्ड की 142वीं बैठक में न्यू कानपुर सिटी के प्रारंभिक लेआउट को स्वीकार कर लिया गया है। इस परियोजना के विकसित होने से शहर के आसपास बड़े पैमाने रोजगार समेत कई अन्य संभावनाएं पैदा होंगी।

जानकारी के मुताबिक, न्यू कानपुर सिटी परियोजना के तहत 5 गांव में 153.3182 हेक्टेयर भूमि पर स्कीम तय की गई है। इस टाउनशिप योजना में प्लॉट के साथ-साथ होटल, अस्पताल, शॉपिंग मॉल, मल्टी लेवल पार्किंग समेत कई अन्य आधुनिक सुविधाएं डेवलप की जाएंगी। जिससे उक्त गांवों की किस्मत चमकेगी। कानपुर मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता में अथॉरिटी बोर्ड की शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें 18 प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

End of Feed