कानपुर

KDA में जुड़ने वाले हैं कानपुर नगर-देहात के 80 गांव! किसानों की होगी चांदी; आपके गांव बन जाएंगे हाईटेक शहर

KDA: उत्तर प्रदेश के कानपुर महानगर को विस्तार करने की योजना पर कार्य चल रहा है। प्रदेश की योगी सरकार ने कानपुर प्राधिकरण (KDA) में 80 गांवों को शामिल करने की मंजूरी दी है। नया केडीए क्षेत्र बिल्कुल हाईटेक होगा। देखिए किन गावों को इस योजना में शामिल किया गया है?

Image

कानपुर शहर (फाइल फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

KDA: कानपुर शहर की सीमा विस्तार के कवायद तेजी से चल रही है। इसमें कानपुर नगर-कानपुर देहात के गांव को सम्मिलित कर आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक और शिक्षण संस्थान विकसित करने की तैयारी है। पिछले दिनों वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि मंत्री परिषद् ने कानपुर विकास प्राधिकरण (Kanpur Development Authority) की सीमा में 80 गांव जोड़ने का फैसला लिया है। कानपुर नगर के विकास को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया है। यह फैसला मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना (Mukhyamantri Urban Extension Scheme) के अंतर्गत लिया गया है। इसमें दोनों जिलों की कुछ तहसीलों के गांवों को शामिल किया गया है। नया केडीए स्वंय हॉस्पिटल, पुलिस स्टेशन, स्टेडियम समेत अत्याधुनिक सुविधाएं उपल्बध कराने का दावा कर रहा है। आइये जानते हैं वो कौन से गांव हैं, जिनको इस योजना का हिस्सा होना है?

सीड कैपिटल बनेगें यूपी के ये शहर

वहीं, इसके अलावा प्रदेश के अन्य शहरी क्षेत्रों के विस्तार के लिए 3,000 करोड़ रुपए प्रस्तावित किया गया था। इसमें 9 विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद को भूमि खरीद के लिए 50 प्रतिशत पैसा दिया जा रहा है। इसके तहत सहारनपुर, मथुरा-वृंदावन, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, लखनऊ, मुरादाबाद, खुर्जा, बांदा एवं मेरठ विकास प्राधिकरण को 14 योजना में सीड कैपिटल के रूप में 4164.16 करोड़ रुपए प्रदान करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गयाा है। इस वित्तीय वर्ष में इसके अंतर्गत 1285 करोड़ रुपए अनुमोदित किया गया है।

नर्वल-कानपुर तहसील के 20 गांव शामिल

केडीए में कानपुर सदर तहसील, नर्वल तहसील, बिल्हौर तहसील, कानपुर देहात के अकबरपुर तहसील और मैथा तहसील के गांव शामिल करने की योजना पिछले साल ही बनी थी, जिनमें 84 गांव के नामों का जिक्र था। इसमें नर्वल और कानपुर तहसील के 20 गांव शामिल हैं। विस्तारीकरण योजना में 20588.40 हेक्टेयर जमीन को शामिल किया गया। यहां डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को विकसित होना है। साथ ही यहां से नए एक्सप्रेसवे को भी गुजरना है। शहर के विस्तारीकरण से किसानों की जमीनों के दाम में काफी उछाल आएगा। साथ ही आसपास नई परियोजनाओं के पहुंचने ग्रामीण क्षेत्र में भी रोजगार के साथ बढ़ेंगे। आइये जानते हैं किस तहसील के कितने गांव भविष्य में केडीए का हिस्सा होंगे।

कानपुर सदर तहसील के 2 गांव

  • हदौली
  • टीकर मघई

नर्वल तहसील के 17 गांव

  • अमौर
  • कुंदौली
  • चिरली
  • तारगांव नर्वल
  • तेलियावर
  • बेहटा गंभीरपुर
  • रसूलपुर जाजमऊ
  • राजेपुर
  • लक्ष्मणखेड़ा
  • साढ़
  • बड़ा गांव
  • कुशगरा
  • गहौली
  • नौगवां गौतम
  • पुरवामीर सिकठिया
  • तिवारीपुर

बिल्हौर तहसील के 38 गांव

अमिलिहादिलावपुर
आलमपुरटोसवा
इटरादेवपालपुर नाडूपुर
इंदलपुर जुगराजपचोर
पुरा सुवंशपीरकपुर
उमरीपूरा गनू
कुर्मी खंडा कलविशनपुर
हृदयपुर मजरा गोगूमऊबूढ़नपुर
गजेनपुरबैदानी
गोगूमऊभवानीपुर
गोविंदेपुरभिखारीपुर
चककाजी अलिहामकरंदपुर
चक गोविंदपुरशिवराजपुर
चक बेचामहाराजपुर
चक हजरतपुरमाली
चौधरीपुररामगोपालपुर
चौबेपुर कलारामपुर किशोर
ताजपुररूदापुर
तिघरासराय छीतम
दरियापुर बिठूरहरदारापुर
अकबरपुर तहसील (कानपुर देहात)
  • फतेहपुर रोशनाई, गोहनी, रायपुर कुकहट
  • लोधीपुर
  • शेरपुर तरौदा
  • किसरवल
  • चिरौरा
  • देवकली
  • धन्जुवा
  • बिसायकपुर
  • मुबारकपुर लाटा

मैथा तहसील (कानपुर देहात)

  • खरगपुर बिठूर
  • चक टोडरपुर
  • चक रतनपुर
  • टोडरपुर
  • ढिकिया
  • पिटरापुर
  • भाऊपुर
  • मलिकपुर
  • रास्तपुर
  • रंजीतपुर
  • शेखपुर
  • सिंहपुर देवनी
  • हृदयपुर मजरा प्रतापुर
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article