Kanpur Weather: कानपुर में कम नहीं होगा सर्दी का सितम, अभी और परीक्षा लेगा पारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 03:00 PM IST

Kanpur Weather Update: कानपुर में नए साल का आगाज कड़ाके की सर्दी से हुआ है। लोग धूप के लिए तरस गए हैं। रविवार को ठिठुरन भरी सर्दी से कानपुर कांपता रहा। ठिठुरन भरी सर्दी पर हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी होने से तापमान बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 72 घंटे तक शीतलहर से राहत नहीं मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में कड़ाके की सर्दी से नए साल का आगाज
  • अगले 72 घंटे तक शीतलहर से नहीं मिलेगी राहत
  • सोमवार को भी कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी

Kanpur Weather Update: कानपुर में नए साल का सूरज दिन भर बादल, कोहरा और धुंध में छिपा रहा। ठिठुरन भरी सर्दी से कानपुर शहर कांपता रहा। हालांकि अधिकतम तापमान में 03.2 और न्यूनतम तापमान में 03.0 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार और सोमवार को कोल्ड डे घोषित किया हुआ था। साथ ही अगले 72 घंटे में शीतलहर से राहत नहीं मिलने के आसार हैं। रविवार को दिन का पारा 16.8 डिग्री से बढ़कर 20 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से 1.2 डिग्री कम हो गया। रात का तापमान 07.8 से बढ़कर 10.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर में कोई विशेष बदलाव नहीं दिखा। उत्तर पूर्वी हवाओं के कारण मौसम में परिवर्तन हुआ है। प्रदूषित हवा के नीचे रहने और ठहरने से स्मॉग यानी धुंध भी ज्यादा रही।

kanpur weather (3)

अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इसके अलावा, कोहरे ने भी अब तक के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। रविवार को दिनभर सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। सोमवार को भी लोग ठंड की वजह से घरों से नहीं निकले। कोहरे ने भी वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। कोहरे की वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। लोग धूप के लिए तरस गए हैं।

End of Feed