साजिश या दुर्घटना.. कानपुर में टला बड़ा ट्रेन हादसा, ट्रैक पर रखे सिलेंडर से टकराई कालिंदी एक्सप्रेस; देखें वीडियो

Kanpur Train Accident: कानपुर में अनवरगंज-कासगंज रेलवे रूट पर भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस ट्रैक पर रखे सिलेंडर से टकरा गई। घटनास्थल की जांच के बाद 200 मीटर दूर भरा हुआ सिलेंडर मिला। इस घटना को लेकर साजिश की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल आरपीएम मामले की जांच में जुटी है।

Kanpur Train Accident: कानपुर में रविवार देर शाम एक बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते बचा है। जहां अनवरगंज-कासगंज रेलवे रूट रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर रखे जाने की खबर सामने आई है। इस ट्रैक पर कालिंदी एक्सप्रेस जा रही थी। लेकिन ट्रेन की स्पीड ज्यादा होने की वजह से ट्रेन को रोकते-रोकते वह सिलेंडर से टकरा गई। इस टक्कर की जोरदार आवाज सुनाई दी। इस घटना को लेकर साजिश की आशंका जताई जा रही है। आरपीएफ ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kanpur Train Accident

कानपुर में सिलेंडर से टकराई ट्रेन

भिवानी जा रही थी ट्रेन

कालिंदी एक्सप्रेस प्रयागराज से कानपुर सेंट्रल होते हुए भिवानी जा रही थी। इसी दौरान अनवरगंज-कासगंज रेलवे रूट पर ट्रेन तेज आवाज के साथ सिलेंडर से टकराई। जिसके बाद ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया। शिवराजपुर के पास ड्राइवर ने मेमो दिया कि ट्रेन किसी लोहे की चीज से टकराई है। ट्रेन ड्राइवर के सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर जांच करने पहुंचे। लेकिन मौके पर कुछ भी नही मिला।

End of Feed