Doctors And Nurse Dance: फतेहपुर के हॉस्पिटल में न्यू ईयर पार्टी, बॉलीवुड गानों पर डॉक्टर-नर्स बने ‘सुपर डांसर’, अब होगी जांच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 08:04 PM IST

Doctors And Nurse Dance: यूपी के हमीरपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मरीज वार्ड में स्टाफ ने फिल्मी गानों पर जमकर डांस किया। वार्ड के अंदर डांस करने का यह वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। अब मामले में सीएमओ ने जांच करने के निर्देश दिए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • हमीपुर जिले की राठ सीएचसी में स्टाफ ने पार्टी में जमकर लगाए ठुमके
  • महिला प्रसव वार्ड में नए साल के जश्न पर डांस पार्टी का आयोजन
  • सीएमओ ने दिए जांच करने के निर्देश

Doctors And Nurse Dance: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ सीएचसी में बॉलीवुड गानों पर महिला स्वास्थ्यकर्मी जमकर थिरकती दिखाई दीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के महिला प्रसव वार्ड का यह वीडियो वायरल हो गया। महिला स्वास्थ्य कर्मियों के वार्ड के अंदर का डांस करने का वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.रामअवतार ने मामले की गंभीरता देखते हुए तत्काल सीएचसी अधीक्षक राठ से रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

Doctors And Nurse Dance

सीएचसी में स्टाफ की पार्टी में जमकर लगे ठुमके

जानकारी के अनुसार हमीरपुर की राठ सीएचसी में पूरे स्टाफ ने साउंड बॉक्स लगाकर डांस पार्टी की। मरीज वार्ड में कई घंटे तक नए साल का सेलिब्रेशन किया गया। इस दौरान डॉक्टरों और नर्सें डांस करती हुई दिखाई दीं। नए साल की पार्टी में आशा बहुएं भी शामिल हुईं।

End of Feed