Kanpur Murder: गर्भवती महिला की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा, प्रेमी ने किया था कत्ल

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 05:22 PM IST

Pregnant Woman Murder: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिधनू में गर्भवती महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। साथ ही हत्या करने की वजह भी पुलिस को बताई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर के बिधनू में गर्भवती महिला की हत्या मामले में बड़ा खुलासा
  • प्रेमी ने की थी महिला की हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
  • प्रेमिका के मोबाइल पर शराब ठेके के सेल्समैन का फोन आने से हुआ था खफा

Kanpur Pregnant Woman Murder: यूपी के कानपुर दक्षिण के बिधनू में गर्भवती महिला का कत्ल मैकेनिक ने किया था। पुलिस ने आरोपी मैकेनिक को गिरफ्तार कर गर्भवती महिला की हत्या का पर्दाफाश कर दिया है। आरोपी मैकेनिक गर्भवती महिला का प्रेमी है। बुधवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, यहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि, शनिवार की रात में अकेली महिला से वह रात में मिलने गया था। जब वे दोनों साथ में थे तो प्रेमिका के मोबाइल पर शराब ठेके के सेल्समैन का फोन आ गया। इस पर प्रेमी भड़क गया। सनकी मैकेनिक ने गर्भवती महिला का गला दबाने के बाद चाकू से हमला कर दिया और महिला को मौत की नींद सुला दिया।

KANPUR POLICE

मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस

आपको बता दें कि, तुलसियापुरवा नई बस्ती में फास्टफूड दुकान चलाने वाले ललित की दूसरी पत्नी की शनिवार देर रात हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त उसका पति ललित बेटी को लेकर पहली ससुराल भीतरगांव के पासीखेड़ा गांव गया था। महिला घर में अकेली थी।

End of Feed