Kanpur Murder Case: महिला की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा, कबाड़ी ने सुपारी देकर कराया था कत्ल, ऐसे खुला राज

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 05:09 PM IST

Kanpur Murder Case: कानपुर में झाड़ियों में मिले महिला के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। कबाड़ी ने महिला की हत्या सुपारी देकर कराई थी। इसके बाद बाइक से शव ले जाकर झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में कबाड़ी ने सुपारी देकर करवाई थी महिला की हत्या
  • पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
  • महिला के बेटे ने दर्ज कराया था हत्या का मुकदमा

Kanpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिधनू के कोरियां चौकी इलाके के किसान नगर रोड पर मिला गुजैनी की रहने वाली महिला के शव के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। महिला की हत्या उसके सामने रहने वाले कबाड़ी ने 70 हजार रुपये की सुपारी देकर साथियों से ही करवाई थी। पुलिस की पूछताछ में महिला की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्या के आरोप में कबाड़ी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी ने बताया कि, वह बाइक पर महिला को बिधनू इलाके में ले गया था। यहां ई-रिक्शा से पहुंचे एक बदमाश ने पीछे से मफलर से गर्दन कस दी थी, जबकि दूसरे साथी ने देसी तमंचे से पेट में गोली मार दी थी। इसके बाद आरोपियों ने महिला का शव झाड़ियों में फेंक दिया था।

Kanpur News

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

मंदिर के पुजारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। महिला की शिनाख्त होने पर बेटे ने कबाड़ी पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने कबाड़ी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने राज खोल दिया।

End of Feed