Kanpur Accident News: कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। जहां एक लोडर ने स्कूटर सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटर लोडर में फंस गया। जिसके बाद लोडर युवक को 400 मीटर तक घसीट कर ले गया। युवक दर्द से चीखता रहा, लेकिन चालक ने लोडर को रोका नहीं। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से गुस्साए राहगीरों ने लोडर चालक को पकड़ लिया और उसे जमकर पीटा।
कानपुर में दर्दनाक हादसा
लालबंगला चौराहे के पास हुआ हादसा
यह हादसा कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में लालबंगला चौराहे के पास हुआ। जहां टक्कर लगने से स्कूटर का हैंडल लोडर के पिछले हिस्से में फंस गया। जिससे वह स्कूटर के साथ घसीटता हुआ गिर गया। लेकिन लोडर चालक ने गाड़ी रोकी नहीं। जिससे लोडर युवक को लालबंगला चौराहे से केडीए चौराहे तक घसीटकर ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक दर्द से चीखता-चिल्लाता रहा। लेकिन ड्राइवर लोडर को 400 मीटर तक भगाता ले गया।
युवक को हैलेट अस्पताल भेजा गया
इस दर्दनाक नजारे को देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया। लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन जब तक वाहन रुका, तब तक युवक गंभीर रूप से घायल हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को कांशीराम अस्पताल भेजा। लेकिन युवक की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया। इस हादसे में युवक का स्कूटर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
