Kanpur E Bus: कानपुर में ई-बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कानपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रही 98 इलेक्ट्रिक बसों का एप 31 मार्च तक लांच हो जाएगा। यात्री इलेक्ट्रिक बसों की लोकेशन से लेकर टिकट बुकिंग तक ई-बस एप से ही करा सकेगा। कानपुर शहर में चल रही ई बसों की सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में आधुनिक सुविधाएं देने वाला एप लांच किया जा रहा है। एप के जरिए भविष्य में मासिक सीजन टिकट के साथ सफर करने वाली टिकट की भी बुकिंग कर सकेंगे। सीट पर बैठे हुए ही पैनिक बटन दबा सकेंगे।
31 मार्च तक लांच होगा ई-बसों के लिए एप
ई-बस सेवा से जुड़े अफसरों के अनुसार, इस एप के लांच होने के बाद हर कोई मोबाइल पर इसे डाउनलोड कर सकेगे। इसके बाद सफर के दौरान कोई हादसा होता है और उसे पुलिस या अन्य सहायता की आवश्यकता है तो अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही पैनिक बटन दबा सकेगा।
