Kanpur Crime News: अध्यापक पर गोली चलाने वाले दो नाबालिग हिरासत में, डांट पड़ने और पिटाई के बाद उठाया था ऐसा कदम

Kanpur Crime News: शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे स्कूल पहुंचे और गेट पर तिवारी के आने का इंतजार किया। उन्होंने बताया कि जब तिवारी स्कूल पहुंचे, तो दोनों लड़कों ने उन पर गोली चला दी जिससे वह घायल हो गए।

Kanpur Crime News: कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र में एक स्कूल के अध्यापक पर गोली चलाने के आरोपी दो नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों ने कक्षा में कथित तौर पर डांटने और पीटने के चलते अध्यापक पर गोली चलाई थी। पुलिस आयुक्त रामकृष्ण स्वर्णकार ने बताया, इनमें से एक नाबालिग रसायन विज्ञान के अध्यापक विकास तिवारी से आहत था, क्योंकि उन्होंने गुरुवार को कक्षा में उसे कथित तौर पर डांटा था और उसकी पिटाई की थी। इसके बाद उसने अपने रिश्ते के भाई के साथ मिलकर अध्यापक पर हमला करने की योजना बनाई।

​Kanpur Crime News, Crime In Kanpur, Kanpur Latest News, Crime News, UP Crime

टीचर पर चलाई गोली। (सांकेतिक फोटो)

स्वर्णकार के अनुसार, पुलिस की जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि ये नाबालिग अपने साथ एक देसी तमंचा लेकर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे स्कूल पहुंचे और गेट पर तिवारी के आने का इंतजार किया। उन्होंने बताया कि जब तिवारी स्कूल पहुंचे, तो दोनों लड़कों ने उन पर गोली चला दी जिससे वह घायल हो गए। स्वर्णकार के मुताबिक, घटना के कुछ घंटे बाद पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि नाबालिगों की छिपने में मदद करने वाले उनके दो रिश्तेदारों-विवेक और इंद्रेश यादव को भी हिरासत में लिया गया है।

End of Feed