Kanpur Central Railway Station: कानपुर का सेंट्रल रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश का दूसरा ईट राइट स्टेशन बन गया है। स्वच्छता और बेहतर खान-पान में कानपुर सेंट्रल ने बाजी मारी है। इसका प्रमाण पत्र फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जारी किया है। 26 दिसंबर 2024 तक यह प्रमाण पत्र मान्य रहेगा। अभी तक यूपी की लिस्ट में प्रयागराज जंक्शन का ही नाम शामिल था। दरअसल, कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर दूषित खान-पान और साफ-सफाई की शिकायतें आती थीं, यह स्टेशन एक समय देश के सबसे गंदे स्टेशनों में शामिल हो गया था।
सेंट्रल बना यूपी का दूसरा ईट राइट स्टेशन
इसके बाद रेलवे और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलकर इस स्वच्छ बनाने के लिए काम किया। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी की टीम ने अक्टूबर 2021 में यहां का सर्वे किया था। दुकानदारों और वेंडरों को ट्रेनिंग दी।
