Kanpur: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन अब एयरपोर्ट के जैसे दिखेगा, अमृत भारत योजना से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 06:53 PM IST

Kanpur Central Railway Station: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित सेंट्रल संवारने के लिए 729 करोड़ मिले हैं। कानपुर का सेंट्रल स्टेशन अब किसी एयरपोर्ट से कम नहीं लगेगा। यहां यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही कानपुर के पनकी, गोविंदपुरी और अनवरगंज स्टेशन की कायाकल्प होगा। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनने पर ओवरलोड दिल्ली-हावड़ा रूट पर मालगाड़ियों का भार कम होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • ओवरलोड दिल्ली-हावड़ा रूट की मालगाड़ियां डायवर्ट होंगी
  • कानपुर का सेंट्रल रेलवे स्टेशन 729 करोड़ रुपये से संवारेगा
  • सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं
  • कानपुर के तीन छोटे स्टेशन की भी सुधारेगी हालत


Kanpur Central Railway Station: कानपुर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। कानपुर का सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर अब एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देखने को मिलेंगी। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। कानपुर सेंट्रल को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने को 729 करोड़ रुपये मिले हैं, इस रुपये से स्टेशन का कायाकल्प होगी। रेल मंत्रालय ने इस स्टेशन को अमृत भारत योजना से जोड़ने का निर्णय लिया है। हालांकि इसके लिए टेंडर पहले ही हो चुका है, लेकिन नई योजना से जुड़ने के बाद बजट और अधिक मिला है। कानपुर में सिर्फ सेंट्रल रेलवे स्टेशन ही नहीं बल्कि अनवरगंज, गोविंदपुरी और पनकी रेलवे स्टेशन पर भी अमृत भारत योजना के तहत विकास कार्य किए जाएंगे।

Kanpur Central Railway

सेंट्रल रेलवे स्टेशन में भी दिखेगा एयरपोर्ट जैसा

कानपुर शहर में जाम की जड़ बनीं रेलवे क्रॉसिंगों से राहत मिलेगी। अनवरगंज से मंधना तक प्रस्तावित एलिवेटेड ट्रैक का काम मूर्तरूप लेगा। 1218 करोड़ रुपये इसके लिए प्रस्तावित हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेल मंत्रालय ने रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए अमृत भारत योजना का खाका खींचा है, इस योजना में अभी 1275 स्टेशनों को शामिल किया गया है।

End of Feed