Driving License: कानपुर में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए बड़ी राहत, अब यहां होगा डीएल टेस्ट और बायोमेट्रिक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 11:17 PM IST

Biometric With Permanent DL Test: कानपुर में परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को अब दो-दो कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बायोमेट्रिक की प्रक्रिया भी पनकी के ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक में बने ऑफिस में ही हो जाएगी। इसके लिए नई बिल्डिंग बननी शुरू हो गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर के पनकी में ही होगी परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए बायोमेट्रिक
  • आवेदकों को अब दो-दो कार्यालयों के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर
  • पनकी में बन रही नई बिल्डिंग, पांच माह बाद शिफ्ट होगा डीएल अनुभाग

Biometric With Permanent DL Test: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही कानपुर के पनकी स्थित ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रैक परिसर में चालान टेस्ट के साथ ही बायोमेट्रिक भी होगी। अभी तक ड्राइविंग टेस्ट तो पनकी के ड्राइविंग ट्रैक पर होता है, लेकिन पर कागजात की जांच और बायोमेट्रिक सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में होती है। अब परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों को दो जगह चक्कर काटना नहीं पड़ेगा। पनकी में नए भवन का निर्माण हो रहा है। पांच महीने बाद डीएल अनुभाग यहीं शिफ्ट हो जाएगा।

Driving License.

डीएल बनवाने वाले आवेदकों को अब दो-दो कार्यालयों के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

परिवहन अफसरों के अनुसार, पनकी में ही वाहनों की फिटनेस भी होती है। कानपुर में एक ही आरआई की तैनाती है। इससे आरआई को भी दो जगह काम देखना पड़ता है। उधर, परमानेंट डीएल वालों को भी पहले सर्वोदयनगर में बायोमेट्रिक और दस्तावेजों की जांच करानी होती है। इसके बाद टेस्ट के लिए उन्हें पनकी स्थित ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रैक पर पहुंचना होता है।

End of Feed