Kanpur Bank Strike: कानपुर में 30 और 31 की हड़ताल से चार दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही कर लें लेन-देन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 02:37 PM IST

Kanpur Bank Strike: बैंक कर्मचारी अपनी मांगों को मानने के लिए दिनों की हड़ताल करेंगे। इन दो दिनों में अधिकतर बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा। 30 और 31 जनवरी को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने हड़ताल का एलान किया है। हड़ताल से बैंक लगातार चार दिन तक बंद रहेंगे। ऐसे में ग्राहक पहले ही अपना काम निपटा लें तो उन्हें परेशानी नहीं होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • देशभर में 30 और 31 की हड़ताल से चार दिन बंद रहेंगे बैंक
  • यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने किया एलान
  • सोमवार को ही निपटा लीजिए बैंक के सारे जरूरी काम

Kanpur Bank Strike: अगर जनवरी के आखिरी हफ्ते में आपको बैंक संबंधी कोई काम है तो उसे अभी खत्म कर लें। क्योंकि जनवरी के लास्ट वीक में लगातार चार दिन तक बैंकों की बंदी रह सकती है। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने 30 और 31 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। अगर ऐसा हुआ तो 28, 29, 30 और 31 को लगातार बैंकों की बंदी रहेगी। कानपुर में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की आह्वान पर बुलाई 30 और 31 जनवरी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) समेत सभी 11 सरकारी बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे।

Kanpur Bank Strike

30 और 31 जनवरी की हड़ताल से चार दिन बैंक बंद

आपको बता दें कि 28 जनवरी को चौथा शनिवार है, 29 को रविवार है। जबकि बैंक ऑफ इंडिया में 27 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते बैंक बंद रहेगा, ऐसे में यह लगातार पांच दिन तक बंद रहेगे। चार दिन बाद ही एक फरवरी को बैंक खुलेंगे।

End of Feed