करोड़ों खर्च कर कराई ब्रेस्ट सर्जरी...लड़का बना लड़की...शादी से मुकरा प्रेमी तो इंदौर से कानपुर आकर लिया बदला

एमपी के इंदौर शहर के लड़के से लड़की बनी फैशन डिजाइनर ने कानपुर आकर अपने कथित प्रेमी की कार में आग लगा दी। पुलिस हिरासत में आरोपी ने खुद को बेकसूर बताया। आइये जानते हैं क्या है माजरा।

कानपुर: कानपुर शहर में एक गजब का कारनामा देखने को मिला, जहां इंदौर में लड़के से लड़की बनी प्रेमिका ने कानपुर पहुंचकर अपने कथित प्रेमी की कार में आग लगा दी। इससे जुड़े कुछ सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले हैं, जिनमें प्रेमिका कुप्पी में ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल) भरकर लाई और वैभव नामक शख्स के घर के बाहर खड़ी कार में डालकर आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल, आरोपी प्रेमिका खुद को बेकसूर बता रही है।

Love Story of Deep Vaibhav

आरोपी दीप और रोहन

इंदौर से कानपुर पहुंची प्रेमिका

मामला थाना चकेरी इलाके के श्याम नगर का बताया जा रहा है। जहां, अज्ञात युवक द्वारा अनूप शुक्ला के घर की पार्किंग में खड़ी कार पर देर रात पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। पुलिस ने इंदौर निवासी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी श्रवण कुमार के मुताबिक, निर्माना रेस्टोरेंट के मालिक अनूप शुक्ला के मुताबिक, रविवार को देर रात उनकी गाड़ी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी। पुलिस जांच पड़ताल कर आग लगाने वाले दो आरोपियों रोहन यादव और दीप तनवानिया को पकड़ लिया है।

End of Feed