IT Raid: बंशीधर टोबैको टैक्स चोरी मामले में IT की बड़ी रेड, 15 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की गाड़ियां बरामद

IT Raid: बंशीधर टोबैको प्राइवेट लिमिटेड पर टैक्स चोरी का आरोप लगा है। आईटी विभाग की टीम ने कंपनी और इसके लोगों से संबंधित कई ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान कई करोड़ों की गाड़ियां बरामद की गई है।

IT Raid: कानपुर में आयकर विभाग बड़े स्तर पर छापेमारी कर रहा है। इस छापेमारी के दौरान बंशीधर टोबैको प्राइवेट लिमिटेड और इससे संबंधित लोगों के ठिकानों पर कई सबूत मिले हैं। जानकारी के अनुसार, आईटी की छापेमारी अभी भी जारी है। बंशीधर टोबैको प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर 100 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप है, जिसके चलते गुरुवार की सुबह आईटी विभाग की टीम ने छापेमारी की शुरुआत की थी। इस दौरान मिल रहे दस्तावेजों से आईटी विभाग की जांच बढ़ती जा रही है।

IT Raid

कानपुर में आईटी की रेड जारी

बंशीधर टोबैको के 20 ठिकानों पर हुई छापेमारी

टैक्स चोरी के मामले में आईटी विभाग ने बंशीधर टोबैको के करीब 20 ठिकानों पर छापेमारी की है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दो दिन की इस छापेमारी के दौरान विभाग ने 4 करोड़ रुपये की नकदी और लग्जरी कारें बरामद की है। बता दें कि इन लग्जरी कारों में मैक्लॉरेन, लेम्बोर्गिनी, फरारी, रोल्स रॉयस जैसी गाड़ियां शामिल है। हालांकि इन गाड़ियों की खरीदारी कैसे की गई है ये अभी साफ है।

End of Feed