Kanpur News: कानपुर में तपेश्वरी मंदिर में माता सीता ने लव-कुश का मुंडन संस्कार कराया था, मां करती हैं हर मनोकामना पूरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 06:40 PM IST

Kanpur News: कानपुर के बिरहाना रोड पर स्थित तपेश्वरी देवी मंदिर का इतिहास त्रेता युग से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि, माता सीता ने इस मंदिर में ही लव-कुश का मुंडन संस्कार करवाया था। माता सीता के तप से ही तपेश्वरी माता प्रकट हुईं थीं। इसके बाद ही यहां पर एक छोटी मठिया की स्थापना की गई थी। उस समय पुत्तू लाल करते थे इस मंदिर की रखवाली।

KEY HIGHLIGHTS
तपेश्वरी देवी मंदिर में माता सीता ने लव-कुश का करवाया था मुंडन संस्कारमाता सीता के तप से ही माता तपेश्वरी देवी हुई थी प्रकटतपेश्वरी देवी मंदिर का इतिहास जुड़ा हुआ है त्रेता युग से

Kanpur News: नवरात्र के दूसरे दिन भी सुबह से ही माता के मंदिरों के बाहर भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठे। सुबह मंगला आरती के बाद लगभग चार बजे माता के दर्शन के लिए पट खोल दिए गए। तपेश्वरी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। माता सीता के तप से ही तपेश्वरी माता प्रकट हुईं थीं। अब यहां भक्तों की लंबी कतार लगती है।

Tapeshwari temple

लोगों का मानना है कि मां करती हैं हर मनोकामना पूरी।

मंदिर का इतिहास त्रेता युग से जुड़ा हुआ है

End of Feed