Kanpur: साहब! मैं ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने जा रहा हूं, पत्नी से विवाद के बाद पति ने रेलवे क्रॉसिंग पहुंचकर पुलिस को किया फोन और फिर...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2023, 09:52 PM IST

Kanpur Police Saved Man: कानपुर की महाराजपुर थाने पुलिस ने आत्महत्या करने जा रहे एक अधेड़ को सुरक्षित बचा लिया। पत्नी और बच्चों से झगड़े के बाद वह रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने पहुंचा था। मरने से पहले उसने पुलिस को फोन किया और बताया कि मेरे घर पर खबर दे देना। पुलिस ने उसे फोन पर बातों में उलझाए रखा और मौके पर पहुंचकर बचा लिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर पुलिस ने आत्महत्या करने जा रहे अधेड़ को बचाया
  • पत्नी से विवाद के ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने पहुंचा था अधेड़
  • पुलिस ने परिवार और अधेड़ को समझाया


Kanpur Police Saved Man: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ शख्स पत्नी से विवाद के बाद रेलवे क्रॉसिंग पर आत्महत्या करने के लिए पहुंच गया। अधेड़ ने आत्महत्या से पहले पुलिस को यह बता दिया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है, उसके घर यह सूचना पहुंचा दे। हालांकि पुलिस ने अधेड़ को बातों में उलझाकर रखा और उसके पास पहुंचकर उसे बचा लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो सामने आया कि उसका पत्नी से विवाद हो गया था। उसके बाद उसने आत्महत्या करने का रास्ता चुना।

Kanpur Police Saved

पुलिस ने सुसाइड करने जा रहे अधेड़ को बचाया

महाराजपुर थाना प्रभारी के अनुसार, 31 जनवरी की रात को हाथीपुर गांव निवासी चीना खां (48) का पत्नी और बच्चों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि चीना ने आत्महत्या करने की ठान ली। वह घर से रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गया।

End of Feed