कानपुर

Kanpur: शख्स ने चलती ट्रेन में पत्नी को दिया तलाक, फिर महिला को छोड़कर हुआ फरार; CM योगी से मदद की गुहार

उत्तर प्रदेश में एक शख्स ने चलती ट्रेन में अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। तलाक देने के बाद पति फरार हो गया। पीड़ित महिला ने सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है।

Image

सांकेतिक फोटो। (पीटीआई)

Photo : PTI

Kanpur News: उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यूपी में एक शख्स ने चलती ट्रेन में अपनी पत्नी को तलाक दे दिया और उसे छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि अरशद नामक शख्स ने इसी साल राजस्थान की रहने वाली अफसाना से शादी की थी। दोनों कानपुर से भोपाल जा रहे थे, तभी रास्ते में ही अरशद ने अफसाना को तलाक दे दिया। इसके बाद महिला ने शिकायत दर्ज कराई है और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है।

पहले से शादीशुदा था शख्स

बता दें कि अरशद पेशे से एक इंजीनियर है और वह भोपाल में काम करता है। उसने पहले से ही शादी कर रखी थी, लेकिन ये बात छिपाई और अफसाना से दुसरी शादी की। जानकारी के मुताबिक, वह अफसाना को लेकर कानपुर के पुखरायां आया था। जहां अरशद की मां और अरशद ने मिलकर अफसाना को परेशान किया और दहेज के लिए प्रताड़ित किया।

चलती ट्रेन में महिला को तलाक

इसके बाद जब अरशद और अफसाना कानपुर से भोपाल जा रहे थे, तभी उसने चलती ट्रेन में अपनी पत्नी को तीन तलाक बोल दिया और तलाक देकर फरार हो गया। आरोप है कि उसने महिला के साथ मारपीट भी की। महिला ने अरशद को काफी देर तक ट्रेन में खोजी, लेकिन अरशद गायब हो गया और नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित महिला ने जीआरपी को फोन कर इसकी सूचना दी, जिसके बाद उसे झांसी रेलवे स्टेशन पर उतार लिया गया। इसके बाद अफसाना ने पुलिस को पूरी बात बताई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति अरशद की तलाश शुरू कर दी।

सीएम योगी से मदद की गुहार

इसके अलावा महिला ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मदद की गुहार लगाई है। महिला ने वीडियो जारी कर बताया कि वह राजस्थान की रहने वाली है। पीड़िता ने महिलाओं को तलाक देकर उन्हें छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की। इस पर सर्कल अधिकारी प्रिया सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर उसके पति अरशद, उसके मामा अकील, उसके पिता नफीस उल हसन और उसकी मां परवीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article