Kanpur: अच्छी खबर! दिसंबर तक घाटमपुर प्लांट से मिलने लगेगी बिजली, इन क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 02:52 PM IST

Kanpur Power Plant: कानपुर के घाटमपुर में नेयवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड (एनयूपीपीएल) द्वारा स्थापित किए जा रहे पावर प्लांट में बिजली का उत्पादन दिसंबर से शुरू होने की उम्मीद है। कोयले से संचालित 1980 मेगावाट के इस प्लांट को तीन चरण में तैयार किया जा रहा है। केंद्रीय कोयला सचिव अमृत लाल मीणा ने पावर प्लांट का निरीक्षण किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिसंबर तक कानपुर के घाटमपुर प्लांट से मिलने लगेगी बिजली
  • अब यूपी को मिलेगी 75 प्रतिशत की सप्लाई
  • केंद्रीय कोयला सचिव ने किया प्लांट का निरीक्षण


Kanpur Power Plant: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के घाटमपुर के सजेती स्थित यमुना तट पर निर्माणाधीन 1980 मेगावाट का पावर प्लांट तीन चरणों में इस साल दिसंबर तक शुरू हो जाएगा। इससे बिजली के उत्पादन की भी शुरुआत हो जाएगी। पहला प्लांट जुलाई, दूसरा अक्टूबर और तीसरे दिसंबर में शुरू हो जाएगा। नेयवेली लिग्नाइट की तरफ से बनाए जा रहे प्लांट का केंद्रीय कोयला सचिव अमृत लाल मीणा ने भी जायजा लिया। बताया जा रहा है कि प्लांट की बची हुई जमीन का अधिग्रहण फरवरी माह तक हो जाएगा।

Kanpur nuppl

1980 मेगावाट का पावर प्लांट तीन चरणों में इस साल दिसंबर तक शुरू हो जाएगा

प्लांट का जायजा लेकर आए कोयला सचिव ने जिलाधिकारी विशाख जी के साथ सर्किट हाउस में मीटिंग भी की। कोयला सचिव प्लांट में चल रहे कार्यों से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने प्लांट को लेकर बिंदुवार रिव्यू किया।

End of Feed