'कंटाप', से लेकर 'चौकस' और 'पऊवा'...ये हैं Kanpur के वे शब्द जो हर कनपुरियां की जुबां पर रटे हैं

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 31, 2022, 05:35 PM IST

Funny Desi Language of Kanpur, Kanpur Slang Words, Slang of Kanpur: कानपुर की भाषा सबसे अलहदा है। इसमें देसीपन के साथ अपनापन भी है। खासकर "भाभी जी घर पर हैं" टीवी सीरीयल से इस शहर की भाषा अन्य सूबों के शहरों में घर-घर तक पहुंची और लोगों को गुदगुदाया।

Funny Desi Language of Kanpur, Kanpur Slang Words, Slang of Kanpur: यूपी का बड़ा कमर्शियल हब कानपुर शहर कभी मैनचेस्ट ऑफ ईस्ट के तौर पर जाना जाता था। मौजूदा समय में यह अपने न सिर्फ अपने चमड़ा उद्योग, गुटखा की खपत, गंगा और गंदगी के लिए जाना जाता है, बल्कि अपनी देसी और मौजियल भाषा के लिए भी देश भर में मशहूर है। आइए जानते हैं कनपुरिया भाषा के कुछ ऐसे ही मजेदार शब्द जो आपके चेहरे पर हो सकता है मुस्कान ले आएं:

kanpur slang language

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

कंटापः कानपुर में थप्पड़/तमाचे को कंटाप कहते हैं। कान के नीचे गाल पर जो टप्प से पड़े और छप जाए, वही कंटाप है। शहर में अच्छे-अच्छे तीसमारखां कंटाप से सही हो जाते हैं!

End of Feed