हजारों करोड़ की संपत्ति हड़पना चाहते थे कानपुर के पत्रकार, 'वसूली भाई' था प्रेस क्लब का पूर्व अध्यक्ष

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 17, 2024, 10:55 PM IST

कानपुर प्रेस क्लब का पूर्व अध्यक्ष वसूली गिरोह का सरगना करार दिया गया है। उसके गिरोह में 15 साथी शामिल हैं। सिविल लाइंस इलाके में 1000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की नुजूल संपत्ति हड़पने के प्रयास में दंगा करने और गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में गत 28 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।

कानपुर: जिले में दंगा करने और संपत्ति हड़पने के इरादे से गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के एक पूर्व पत्रकार और कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष को पुलिस ने खुद को पत्रकार बताकर जबरन वसूली और जमीन हड़पने वाले लोगों के गिरोह का सरगना करार दिया है। कानपुर पुलिस द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान में बताया गया है कि कानपुर प्रेस क्लब का पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित इंटर रेंज (आईआर-1) गिरोह का सरगना है। गिरोह में उसके 15 साथी शामिल हैं।

Former president of Kanpur Press Club Avneesh Dixit

कानपुर प्रेस क्लब का पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित

ये पत्रकार हैं शामिल

बयान के मुताबिक, कानपुर के पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने 15 सदस्यों वाले दीक्षित गिरोह को जमीन हड़पने, जबरन वसूली और ब्लैकमेलिंग जैसे जघन्य अपराधों में शामिल गिरोह के रूप में सूचीबद्ध करने के लिए अधीनस्थों की रिपोर्ट को मंजूरी दे दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के इरादे से दीक्षित गिरोह को सूचीबद्ध किया गया है। इस गिरोह में गिरोह का सरगना अवनीश दीक्षित और उसके सक्रिय सदस्यों में पूर्व टीवी पत्रकार विवेक पांडेय, मनोज यादव उर्फ वसूली बंदर और अखलाक अहमद के अलावा हरेंद्र कुमार मसीह, राहुल वर्मा, विक्की चार्ल्स, संदीप शुक्ला और अन्य शामिल हैं।

End of Feed