कानपुर में भीषण आग में 500 दुकानें आईं चपेट में, करोड़ों का नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 31, 2023, 12:52 PM IST

कानपुर के बाांसमंडी इलाके में स्थित मल्टी स्टोरी काम्पलेक्स में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

kanpur fire news: उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर पुलिस आयुक्तालय के बांसमंडी इलाके में एक बहुमंजिला वाणिज्यिक टावर में भीषण आग लग गई और आसपास के टावरों तक फैल गयी, जिसकी चपेट में करीब 500 दुकानें आयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को आग लगी। आग एआर (अफाक रसूल) टावर से शुरू हुई और तेजी से मकसूद, हमराज कॉम्प्लेक्स और नफीस टावर में भी फैल गई, जिससे इन चारों टावर में स्थित लगभग 500 दुकानें चपेट में आ गईं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस घटना में नकदी और सामान समेत करीब 100 करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि तेज धूल भरी आंधी के बाद शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।

End of Feed