Fatehpur Accident: ट्रेलर ने पहले मारी टक्कर, फिर ई-रिक्शा पर जा पलटा; दंपति की मौत और 9 लोग घायल

फतेहपुर के मवई गांव के पास तारों के बंडल से लदे ट्रेलर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर ई-रिक्शे पर ही पलट गया। जिससे दो लोगों की दबकर मौत हो गई और ट्रेलर चालक समेत 9 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Fatehpur Accident: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मंगलवार देर शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक ट्रेलर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिसके बाद बेकाबू होकर ई-रिक्शा पर पलट गया। इस हादसे में दबकर पति-पत्नी की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दबे लोगों को बाहर निकाला। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Accident

फाइल फोटो

शादी की खरीदारी करने गया था परिवार

मृतकों की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पतारा गांव निवासी 43 वर्षीय रामनरेश चौहान और 40 वर्षीय पत्नी सोमवती के तौर पर हुई है। वहीं घायलों में उनका 24 वर्षीय बेटा धीरेंद्र सिंह और 6 रिश्तेदार व चालक शामिल हैं। 8 जून को धीरेंद्र सिंह की थरियांव जानी गांव में बारात जानी थी। जानकारी के अनुसार रामनरेश अपने बेटे की शादी के लिए पत्नी और रिश्तेदारों के साथ कपड़ों की खरीदारी कर घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान तारों के बंडल से लदे ट्रेलर ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी।

End of Feed