Famous Temples to Visit in Kanpur: कानपुर के जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। महादेव के दर्शन के लिए शहर ही नहीं, कई अन्य शहरों से भी भक्त आते हैं। गंगा स्नान कर श्रद्धालु भोले बाबा पर बेल पत्र और चंदन अर्पित कर मनोकामनाएं मांगते हैं साथ ही सुख समृद्धि की कामना करते हैं। सिद्धनाथ मंदिर में श्रावण मास के वक्त जलाभिषेक के लिए भोर से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतार लग जाती है। मान्यता है कि महादेव को बेल पत्र अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
कानपुर में सिद्धनाथ बाबा का प्रसिद्ध मंदिर
सिद्धनाथ मंदिर मोक्षदायिनी मां गंगा के पावन तट पर स्थित है। इसका इतिहास भी त्रेतायुग का है। प्राचीन मंदिर भक्तों में द्वितीय काशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि राजा ययाति ने खुदाई कराई थी। इसमें सिद्धनाथ मंदिर का शिवलिंग मिला था।
