Kanpur Mahoba Highway: कानपुर-कबरई फोरलेन को मिली एनओसी, इतने गांवों से होकर गुजरेगा फोरलेन

यमुना एक्सप्रेस वे की तर्ज पर तैयार होने वाला कानपुर-कबरई फोरलेन हाईवे कानपुर नगर, देहात, हमीरपुर व महोबा से होकर गुजरेगा।इस हाईवे में चार बड़े, छह छोटे पुल बनेंगे। साथ ही चार फ्लाईओवर और एक रेलवे ओवरब्रिज होगा।

कानपुर: जिले के रमईपुर से हमीरपुर होते हुए कबरई तक प्रस्तावित कानपुर-कबरई फोरलेन समानांतर हाईवे निर्माण के लिए पर्यावरण मंत्रालय की ओर से एनओसी मिल गई है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। यमुना एक्सप्रेस वे की तर्ज पर तैयार होने वाला यह 112 किमी लंबा हाईवे कानपुर नगर, देहात, हमीरपुर और महोबा से होकर गुजरेगा। यह हाईवे से लखनऊ–कानपुर से हमीरपुर होते हुए छतरपुर के रास्ते भोपाल तक जाएगा। इससे आवागमन आसान हो जाएगा। साथ ही नौबस्ता-हमीरपुर हाईवे पर लगने वाले जाम से राहगीरों को निजात मिलेगी।

Kanpur Mahoba four lane

फाइल फोटो

112 किलोमीटर फोरलेन

आपको बता दें कि अभी कानपुर-सागर मार्ग पर वाहनों का काफी ज्यादा लोड है। खासकर, बुंदेलखंड के जिलों में बालू और पत्थर का काम होता है। लिहाजा, बड़े पैमाने पर बालू, मौरम और रेत पूरे उत्तर प्रदेश के जिलों में इस रोड के जरिए सप्लाई होती है। हर दिन हजारों की संख्या में ट्रक नौबस्ता-हमीरपुर हाईवे पर हमीपुर, कबरई से बड़े पैमाने पर गिट्टी, मौरंग कानपुर, लखनऊ, सीतापुर, गोंडा, बहराइच, अयोध्या, लखीमपुर आदि जिलों में लेकर जाते हैं। ऐसे में वनवे होने के कारण बड़ी संख्या में दुर्घटनाएं होती हैं और आवागमन में भी खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लिहाजा, कानपुर से महोबा तक 112 किलोमीटर फोरलेन को पिछले दिनों सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने प्रस्ताव पास किया था।

End of Feed