कानपुर के लोगों के लिए जरूरी खबर, दिवाली पर बदलेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 08:14 PM IST

Kanpur Traffic: कानपुर में धनतेरस से दिवाली तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। शनिवार से सोमवार तक दोपहर एक से रात 12 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। जाम की समस्या से समाधान के लिए यातायात विभाग ने योजना तैयार की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में धनतेरस से दिवाली तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
  • शनिवार से सोमवार तक दोपहर एक से रात 12 बजे तक लागू रहेगा डायवर्जन
  • जाम की समस्या से समाधान के लिए योजना तैयार

Kanpur Traffic: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में यातायात विभाग ने धनतेरस से दिवाली तक शहर की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है। यह व्यवस्था शनिवार दोपहर से सोमवार देर रात 12 बजे तक लागू रहेगी। यातायात विभाग ने दीपावली पर बाजारों में जाम की समस्या से समाधान के लिए यह योजना तैयार की है। इस समय में वाहनों का शहर में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। बाजारों के आस-पास अस्थायी पार्किंग तैयार की गई है। वहीं, बाजार में सड़क पर वाहनों को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। जाम के प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। शहर के नानाराव पार्क, फूलबाग अंडर ग्राउंड पार्किंग समेत कई जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

kanpur traffic

दिवाली पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

आपको बता दें कि शहर के फूलबाग चौराहा से बिरहाना रोड की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा। मल्टी लेवल पार्किंग, पनचक्की और अंडर ग्राउंड फूलबाग पार्किंग में वाहन खड़े करने की सुविधा रहेगी। इसके अलावा, चेतना चौराहा से बड़ा चौराहा की तरफ वाहन की एंट्री नहीं होगी। यह वाहन एमजी कॉलेज और सरसैया घाट होते हुए अपने गंतव्य की तरफ बढ़ेंगे।

End of Feed