Dhanteras 2023: कानपुर में धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त, इन बाजारों से करें सोने-चांदी की शॉपिंग

Dhanteras Gold Silver Buying Market and Shubh Muhurat in Kanpur 2023: कानपुर में धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त कौन सा है और सोना-चांदी समेत धनतेरस की सारी शॉपिंग के लिए कानपुर के कौन से मार्केट बेस्ट हैं, आइए इस बारे में सब जानते हैं।

Dhanteras Gold Silver Buying Market and Shubh Muhurat in Kanpur 2023: 10 नवंबर को कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पड़ रही है। इस दिन धनतेरस का त्योहार है। इसी दिन से दीपावली की शुरुआत होती है। धनतेरस के पर्व को लेकर मान्यता है कि इस दिन समुद्र मंथन से अमृत कलश को लेकर देवताओं के वैद्य धनवंतरी प्रकट हुए थे। इस दिन अमृत कलश के साथ माता लक्ष्मी भी अवतरित हुई थीं। इसी कारण इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी की उपासना की जाती है। इस दिन कुबेर देवता की भी पूजा होती है। धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करने से सौभाग्य प्राप्त होता है और धन धान्य की भी वृद्धि होती है। कानपुर के लोग भी धनतेरस त्योहार को पूरी रीति रिवाज के साथ मनाते है। हर शहर में धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त अलग समय पर होता है। आपके शहर कानपुर में धनतेरस का शुभ मुहूर्त क्या है, आइए जानते हैं।

Dhanteras 2023

कानपुर में धनतेरस पूजा का समय (फोटो साभार - istock)

कानपुर में इस समय करें धनतेरस पूजा

कानपुर में धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त - 17:38 से 19:35

End of Feed