कानपुर : IIT छात्र को दबंग दे रहा जान से मारने की धमकी, खुलेआम लहराता है तमंचा; पीड़ित ने की ये मांग

कानपुर आईआईटी की तैयारी कर रहे छात्र को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोप है कि एक दबंग उससे रंगदारी की मांग करता है और न देने पर जान से मारने की धमकी देता है।

कानपुर : शहर के कोचिंग हब क्षेत्र काकादेव में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहे एक छात्र ने वीडियो जारी कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। छात्र का आरोप है कि इलाके का हिस्ट्रीशीटर उससे रंगदारी मांग रहा है और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। यही नहीं देर रात गाड़ियों में सवार होकर आरोपी अपार्टमेंट के बाहर तमंचा लहराते हैं। छात्र डर के साए में जी रहा है और पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है।

Dabang Give Threat

फोटो

रंगदारी की मांग कर रहा था दबंग

काकादेव स्थित वंशी वसुंधरा अपार्टमेंट का मामला है। जहां फतेहपुर के खागा निवासी गुलाब सिंह का बेटा वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ आर्यन यहां किराए पर रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहा है। वीडियो जारी कर छात्र ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर लगातार उससे रंगदारी की मांग कर रहा है। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वहीं, वायरल वीडियो में छात्र ने बताया कि वह बहुत डरा हुआ है। देर रात गाड़ियां आकर अपार्टमेंट के बाहर आती हैं और तमंचे लहराये जाते हैं। लिहाजा, उसे जान का खतरा है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

End of Feed