Etawah Accident: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अज्ञात वाहन से भिड़ी, तीन लोगों की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार की इटावा में एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिसमें दो महिलाओं और एक पुरुष समेत तीन बुजुर्गों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये श्रद्धालु राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Etawah Accident News: प्रयागराज में महाकुंभ स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार इटावा में हादसे का शिकार हो गई। जसवंत नगर थाना क्षेत्र में कार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। कार में 5 लोग सवार थे, जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पातल में भेजा गया है।

Accident

इटावा में रोड एक्सीडेंट

तीन बुजुर्गों की हुई मौत

जनपद इटावा के जसवंत नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला कन्हई के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार सवार लोग प्रयागराज में महाकुंभ स्नान करके वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की किसी अज्ञात वाहन टक्कर हो गई। जिसमें दो बुजुर्ग महिलाएं और एक वृद्ध पुरुष की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को जिला अस्पताल के मोर्चरी में भिजवा दिया है।

End of Feed