कानपुर में नकाबपोश बदमाशों का आतंक, BJP के ओबीसी नेता को बंधक बनाकर लूटे 15 लाख रुपये और दो सोने की चेन

Kanpur News: कानपुर में बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के मंत्री रमेश सिंह यादव के फार्महाउस पर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर 15 लाख रुपये नकद और सोने की दो चेन लूट लीं। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और पूछताछ के लिए सुरक्षाकर्मियों, अंगरक्षकों, चालक और नौकर समेत करीब 14 कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।

Kanpur News: कानपुर स्थित सेन-पश्चिम पारा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के मंत्री रमेश सिंह यादव को दो नकाबपोश बदमाशों ने उनके फार्महाउस पर बंधक बना लिया और 15 लाख रुपये व सोने की दो चेन लूट लीं। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि लूट के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के लिए चार सुरक्षाकर्मी, चार अंगरक्षक, चालक और नौकर सहित करीब 14 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है।

Kanpur Robbery Case

मामले की जांच के लिए छह पुलिस दल गठित किए गए (प्रतीकात्मक फोटो)

नकदी और सोने की दो चेन लूटकर फरार हुए बदमाश

लाल ने बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह यादव सोमवार रात लखनऊ से लौटने के बाद अपने फार्महाउस में ठहरे थे, तभी दो नकाबपोश व्यक्ति वहां दाखिल हुए और उन्हें बंधक बनाने के बाद नकदी और गले में पहनी सोने की दो चेन लूटकर फरार हो गए। यादव किसी तरह खुद को मुक्त कराने में सफल रहे और उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी।

End of Feed