कन्नौज लोकसभा, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और रिजल्ट डेट

Kannauj Loksabha Election 2024: यूपी में चौथे चरण के लोकसभा चुनाव 13 मई को होने हैं। चौथे चरण में यूपी की 13 सीटों लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इसमें कन्नौज की लोकसभा सीट भी शामिल है। आइए आपको यहां प्रमुख उम्मीदवारों, मतदान और रिजल्ट की डेट के बारे में बताएं-

Kannauj Loksabha Election 2024: देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में आयोजित किए जा रहा है। पहले, दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव के बाद अब चौथे चरण के लोकसभा चुनाव की तैयारी की जा रही है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लोकसभा 2024 शेड्यूल के अनुसार चौथे चरण के चुनाव 13 मई को 10 राज्यों में आयोजित किए जाएंगे। इन राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर लोकसभा चुनाव का आयोजन किया जाएगा। इन 13 सीटों में एक सीट कन्नौज की भी है। अपने इत्र की खुशबू से लोगों को दीवाना बनाने वाला कन्नौज राजनीतिक मामले में भी बहुत अहम माना जाता है। कन्नौज लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है। लोकसभा चुनाव 2024 कन्नौज सीट पर सपा के अखिलेश यादव चुनावी मैदान में बीजेपी के सांसद सुब्रत पाठक का सामना करेंगे।

Kannauj Loksabha Election 2024.

कन्‍नौज लोकसभा चुनाव 2024

कन्नौज लोकसभा क्षेत्र जाति समीकरण

कन्नौज लोकसभा सीट पर पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में 18,74,824 मतदाताओं ने वोटिंग की थी। इस साल इस संख्या के बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। कन्नौज लोकसभा सीट पर 5 विधानसभा छिबरामऊ, तिर्वा, कन्नौज, बिधूना और रसूलाबाद आती है। इन क्षेत्रों में कुल मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 3 लाख है। वहीं दलितों की संख्या करीब 2.8 लाख। यादवों की संख्या की बात करें तो क्षेत्र में इनकी संख्या 2.5 लाख है।

End of Feed