Kannauj News: तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी जिंदगियां, ग्रीनफील्ड हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

कन्नौज में गाजियाबाद-कानपुर ग्रीनफील्ड हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। दो बाइकों और फिर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से यह दर्दनाक दुर्घटना हुई।

Kannauj Road Accident: कन्नौज में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद तेज रफ्तार ट्रक ने चार लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, एक पिता अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने ले जा रहे थे, वहीं दो मजदूर दिल्ली में काम पर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान गाजियाबाद-कानपुर ग्रीनफील्ड हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर हो गई और तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सभी को रौंद दिया।

Kannauj Road Accident

कन्नौज के ग्रीनफील्ड हाईवे पर सड़क हादसा

ट्रक चालक लेकर मौके से फरार

हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक युवक और एक युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान युवक ने भी दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय ट्रक की रफ्तार करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे थी। टक्कर के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

End of Feed