कोर्ट का बड़ा फैसला, डिजिटल अरेस्ट केस में 9 आरोपियों को उम्रकैद की सजा, जानें क्या है मामला

पश्चिम बंगाल में डिजिटल अरेस्ट कर करोड़ों की ठगी करने वाले 9 आरोपियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साइबर अपराध के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी आरोपी को इतना कठोर सजा दी गई है।

साइबर क्राइम के मामले देश में तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पश्चिम बंगाल से भी सामने आया। यहां एक व्यक्ति का डिजिटल अरेस्ट कर करोड़ों रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन ये टीम पुलिस ने नहीं बच पाई। साइबर क्राइम पुलिस और पश्चिम बंगाल सीआईडी ने संयुक्त अभियान चलाकर इस मामले से जुड़े 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया और कोर्ट के सामने पेश किया।

Digital Arrest Case

डिजिटल अरेस्ट केस में 9 आरोपियों को उम्रकैद की सजा (फोटो- पश्चिम बंगाल पुलिस)

कोर्ट ने सुनाई सजा

डिजिटल अरेस्ट के मामले में गिरफ्तार 9 आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया। कोर्ट ने सभी 9 आरोपियों को दोषी करार करते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कल्याणी उपजिला न्यायालय ने इनके लिए उम्रकैद की सजा का ऐलान किया है। देश के इतिहास में यह पहला मामला है, जिसमें साइबर अपराधियों को इतनी कठोर सजा सुनायी गयी है।

End of Feed