आज का मौसम कैसा रहेगा 16 अक्टूबर 2025 : देशभर में मौसम की चाल धीरे-धीरे बदल रही है। उत्तर भारत में ठंड की दस्तक हो रही है तो दक्षिण और पूर्वोत्तर में तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल रखा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के अंतिम दौर में मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बदली और अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे सुबह शाम तापमान गिरेगा और अच्छी खासी ठंडक का एहसास होगा। आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से पारा गिरने का अनुमान जताया है, जिसके प्रभाव से सर्दी बढ़ने के आसार हैं। स्काईमेट की मानें तो गुरुवार को अंडमान निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, लक्ष्यद्वीप में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं, ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में चक्रवाती हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा का अलर्ट घोषित है।
कल का मौसम
उत्तर-पूर्व मानसून क्या है?
मौसम विभाग के मुताबिक, जल्द ही उत्तर-पूर्व मानसून दस्तक दे सकता है। यह पूर्वोत्तर में आमतौर पर अक्टूबर से दिसंबर (ONF) के कैलेंडर महीनों में पेश आता है। इसके प्रभाव से प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिण-पूर्वी भागों में अच्छी-खासी बारिश होती है। इसके प्रभाव से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में वर्षा का ग्राफ बढ़ता है।
| शहर का नाम | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
| दिल्ली | 19°C | 31°C |
| जयपुर | 20°C | 29°C |
| भोपाल | 21°C | 29°C |
| मुंबई | 27°C | 31°C |
| पटना | 22°C | 31°C |
| लखनऊ | 21°C | 32°C |
| शिमला | 10°C | 21°C |
| कश्मीर | 4°C | 14°C |
| देहरादून | 17°C | 26°C |
| हैदराबाद | 22°C | 29°C |
| बेंगलुरु | 21°C | 26°C |
यूपी में कल का मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश में 16 से 20 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जिससे दिन में हल्की धूप और रात में ओस का दबदबा रहेगा। हालांकि, धूप के बावजूद अधिक गर्मी नहीं लग रही है और सुबह शाम अच्छी खासी सर्दी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं, लेकिन बीच-बीच बादलों की आवाजाही हो सकती है। अगले पांच दिन तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नजर नहीं आने वाला है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
बिहार में मौसम का हाल
बिहार में सुबह शाम कोहरे की धुंध छाने लगी है और रात्रि में ओस का ग्राफ बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक मौसम सामान्य और खुशनुमा रहेगा। हो सकता है बीच-बीच बदली छाए, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है। इस दौरान सूरज की मौजूदगी के कारण अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है, जिससे रात में ठंडक महसूस होगी।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले एक से दो दिन तक कभी-कभार आंशिक बदली तो छाएगी, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, अधिकांश समय बादल साफ नजर आएंगे, जिससे सुबह शाम की सर्दी में इजाफा होगा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 18.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने सुबह के समय धुंध छाए रहने तथा बाद में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा पूरे एनसीआर में लगातार हवा की गुणवत्ता खराब होती जा रही है। वातावरण में धुंध छाई रहने की संभावना है। सीपीसीबी के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 210 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आती है।
कितना प्रदूषण हानिकारक होता है?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
हिमाचल और उत्तराखंड का मौसम
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण हवाओं में ठंडक घुल रही है, जिससे सर्दी का ग्राफ ऊपर की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आंशिक तौर पर बादल छाएंगे, लेकिन बारिश का अलर्ट नहीं है। ज्यादातार हिस्सों में धूप खिली रहेगी, जिससे मौसम सुहावना रहेगा। उत्तराखंड में मौसमी गतिविधियां थमने से चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। वहीं, हिमाचल प्रदेश 21 अक्टूबर तक साफ मौसम की बात कही जा रही है। कई ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी से शीतलहरी का एहसास हो रहा है। आईएमडी के मुताबिक, दिवाली तक अगर इसी तरह बर्फबारी होती रही तो शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है।
तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट
तमिलनाडु भारी बारिश जारी है। लगातार अच्छी खासी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में अलर्ट जारी किया है। आरएमसी पहाड़ी और तटीय इलाकों में तेज से बहुत तेज बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। अगले 24 घंटे के दौरान कोयंबटूर, नीलगिरी, डिंडीगुल, थेनी, विरुधुनगर, मदुरै, शिवगंगा, रामनाथपुरम, थूथुकुडी, तेनकासी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी सहित कई जिलों में दिन के दौरान आंधी और तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने मन्नार की खाड़ी, कुमारी सागर, केरल तट, दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप–मालदीव क्षेत्र में 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कभी-कभी 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से अन्य दक्षिणी राज्यों में मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं।
FAQs
दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम
दिवाली में बारिश खलल डाली सकती है। हालांकि, अभी मानसून की विदाई के बाद तापमान गिरने से सर्दी की दस्तक हो चुकी है। लेकिन, 20 से 22 अक्टूबर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से उत्तर भारत के साथ पहाड़ी राज्यों में बारिश की संभावना बन रही है। अगर, इस दौरान बादल बरसते हैं तो त्योहार पर समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।
दिल्ली में कितना प्रदूषण?
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शहर की वायु गुणवत्ता 210 को पार कर गई है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 तक एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 तक संतोषजनक, 101 से 200 तक मध्यम, 201 से 300 तक खराब, 301 से 400 तक बहुत खराब और 401 से 500 तक गंभीर माना जाता है।
ऑरेंज येलो और ग्रीन अलर्ट क्या होता है?
मानसूनी सीजन में अधिकतर येलो, ऑरेंज, रेड और ग्रीन अलर्ट का जिक्र होता है। मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए 4 रंगों का उपयोग करता है। ये रंग और इनके संदेश.... ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत) हैं। इस हिसाब से लोगों से अपील की जाती है बचाव एवं सुरक्षा के उपाय पेश किए जाते हैं।
कल बारिश होगी या नहीं?
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और त्रिपुरा में बारिश का अलर्ट है।
कल दोपहर का मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर भारत के दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा और पंजाब के मौसम में उतार चढ़ाव होने से कल दोपहर को मौसम सुहावना रहेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में बर्फबारी से तापमान में तेजी से गिरावट के कारण सुबह शाम ठंडक का एहसास होगा।
