कल का मौसम : अगले 24 घंटे भारी, बारिश के साथ होगी बर्फबारी; 15 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट

Kal Ka Mausam (15 November 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से आंधी और बारिश हो सकती है। इसका आंशिक असर उत्तर भारत के कुछ राज्यों पर नजर आ सकता है। उत्तर-पूर्वी मानसून के असर से दक्षिण भारतीय राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट घोषित है।

कल का मौसम कैसा रहेगा : उत्तर भारत में बादलों में धुंध छाई नजर आ रही है। दिनभर धूप-छांव का दौर जारी रहा। इस बीच मौसम विभाग ने कुछ हिस्सों पर मौसमी गतिविधियां होने का अनुमान जताया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की सक्रियता से हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ जिलों तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन व बारिश होने का अलर्ट है। इस मौसम का असर दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों पर दिखाई देगा। हालांकि, पहाड़ों पर अब पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे कमजोर होता जा रहा है, लेकिन अगले 24 घंटे बाद लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना बढ़ रही है। इस दौरान ऊंचाई वाले भागों पर बर्फबारी का सिलसिला बढ़ सकता है। अब तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंडक का असर बढ़ेगा। स्काईमेट ने दक्षिण भारतीय राज्यों अंडमान और निकोबार द्वीप में उत्तर-पूर्वी मानसून की सक्रियता से वर्षा का अलर्ट है। उधर, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने से समुद्री तूफान के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में अनुमान है कि अगले कुछ घंटे के दौरान तमिलनाडु, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

Mausam Kal

मौसम आज-कल

राजस्थान में कल का मौसम

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई स्थानों पर बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर, फलोदी, हनुमानगढ़, चूरू और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो रही है। रविवार को कई भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बीकानेर संभाग, अजमेर, जयपुर संभाग के उत्तरी भागों व शेखावाटी क्षेत्र में हल्की बारिश होने की पूरी संभावना है। हालांकि राज्य के अधिकांश भागों में मौसम सूखा रहने की संभावना है। फिलहाल, न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की पूरी संभावना है।

End of Feed