Sunday-Monday Mausam: आंधी संग बादल बरसेंगे झूम-झूम, मौसम होगा ठंडा कूल-कूल; IMD का बड़ा अलर्ट

Sunday-Monday Ka Mausam, 9-10 नवंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के भागों में आंधी व बारिश की गतिविधियां होने के कारण अगले 3 दिन में 3 से 4 डिग्री तापमान गिरेगा। फिलहाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और कर्नाटक के कुछ भागों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी है। इधर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फ गिरने से गलन वाली सर्दी पड़ने लगी है। वहीं, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में शनिवार और रविवार की रात से तेज सर्द हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आएगी और कड़ाके की ठंडी और कोहरा छाया नजर आएगा।

संडे-मंडे का मौसम कैसा रहेगा 9-10 नवंबर 2025 : उत्तर भारत में दिन और रात के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक ठंडी का सितम शुरू हो गया है। खासकर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों बर्फबारी और शीतलहरी के कारण कड़ाके की सर्दी परेशानी का सबब बनने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास या कई स्थानों पर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे सर्दी अचानक बढ़ गई। अगले सप्ताह यानी सोमावर से गलन और कोहरे का प्रभाव दिखाई देगा। स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण 9 और 10 नवंबर तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में आंधीनुमा हवाएं या हल्के तूफान के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना बनी रहेगी। उधर, उत्तर पूर्व मानसून के कमजोर होने पर पूर्वोत्तर के मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है। आईएमडी के मुताबिक, नवंबर माह में जारी मौसमी गतिविधियों के कारण दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी सर्दी दस्तक देगी, जिससे लोगों को परेशानी होगी।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega 09 November 2025

कल का मौसम

यूपी और बिहार में मौसम कैसा है?

उत्तर प्रदेश में शाम और सुबह तेज सर्दी का एहसास होने लगा है। दिन में मौसम सुहावना है, लेकिन रात सर्द हो चली हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान है कि रविवार और सोमवार को ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया नजर आएगा और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। कानपुर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, जिससे लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। वहीं, बिहार में भी अब रातें काफी सर्द हो चली हैं। अधिकांश हिस्सों में तेज हवाएं बहने से न्यूनतम तापमान में काफी कमी आने लगी है। सोमवार से कई मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा और सुबह कड़ाके की सर्दी परेशान करेगी। वहीं, बड़े शहरों में पॉल्यूशन की परत छाई रहने से सांस लेने में दिक्कत महसूस होगी।

End of Feed