कल का मौसम कैसा रहेगा 03 नवंबर 2025 : मौसम के परिवर्तन से उत्तरी हिस्सों में सर्दी और कोहरे के ग्राफ में इजाफा होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 नवंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों के वेदर सिस्टम में खासा बदलाव दिखेगा और 5 नवंबर को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी होने से तापमान तेजी के साथ लुढ़केगा, जो भीषण सर्दी का बड़ा संकेत होगा। इधर, 6 नवंबर तक लगातार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के हिस्सों में मोंथा तूफान एवं वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से बादल छाए रहेंगे, जो झमाझम बारिश कर मौसम का मिजाज बदल देंगे। 4 नवंबर को दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बादलों की आवाजाही रहेगी एवं हल्की हवाओं के साथ बारिश दर्ज की जाएगी। अगले सप्ताह से मौसम साफ रहने पर सुबह घना कोहरा छाएगा और ठंडी का सितम शुरू होगा। आईएमडी ने मोंथा तूफान के कमजोर होने पर अगले 48 घंटों तक पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी। इस दौरान सिक्किम, अरुणाचल, त्रिपुरा, मेघालय, पश्चिम बंगाल, असम, नागालैंड, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरने एवं हल्की से मध्यम से बारिश का अलर्ट है। लिहाजा, खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहना होगा।
कल का मौसम
| शहर का नाम | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
| मुंबई | 27°C | 30°C |
| दिल्ली | 17°C | 31°C |
| चंडीगढ़ | 16°C | 28°C |
| जयपुर | 17°C | 29°C |
| भोपाल | 21°C | 29°C |
| लखनऊ | 19°C | 30°C |
| पटना | 21°C | 29°C |
| देहरादून | 13°C | 25°C |
| शिमला | 8°C | 22°C |
| कश्मीर | 14°C | 28°C |
| कोलकाता | 24°C | 29°C |
मुंबई का मौसम कैसा रहेगा
महाराष्ट्र में मौसमी गतिविधियां जारी हैं। मुंबई और नवी मुंबई में बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी है, जिससे भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले महिला वनडे विश्व कप फाइनल में बाधा बनी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज मुंबई में हल्की बारिश के साथ सामान्यतः बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके अतिरिक्त कोल्हापुर, नंदुरबार, धुले, जलगांव, पुणे, नासिक, ठाणे, रायगढ़, सतारा और सांगली जिलों में मौसमी गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जिससे किसानों को बड़ा नुकसान हो सकता है।
बिहार में मौसम कैसा रहेगा?
बिहार में चक्रवाती परिसंचरण मोंथा तूफान के असर से अगले 24 घंटों तक गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। मौसम विभाग ने पटना, गया, मोतिहारी, दरभंगा, मुज़फ्फरपुर, भागलपुर, किशनगंज, कटिहार, अररिया, पूर्णिया, सुपौल और मधेपुरा में मध्यम बारिश का अलर्ट है। हालांकि, 4 नवंबर को मौसम साफ होते ही सर्दी और कोहरे में इजाफा देखा जाएगा, जिससे सर्दी से समस्याएं बढ़ेंगी और लोगों को गर्म कपड़ों के साथ अलाव का सहारा लेना होगा।
दिल्ली में कल एयर क्वालिटी मौसम
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का रुख बदला-बदला सा है। हल्की धूप के बीच वातावरण में धुंध छाई है, जो प्रदूषण को दर्शा रही है। आईएमडी ने रविवार को दिन में आसमान साफ रहने और रात में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, अगले दो दिन बाद यानी 4 नवंबर मंगलवार से बादलों की आवाजाही रहेगी और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे प्रदूषण पर थोड़ा प्रभाव है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। खासकर, दिल्ली में हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषकों का फैलाव कम होने के बीच वायु क्वालिटी बेहद खराब है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने एक्यूआई सुबह 386 रहा, बेहद खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। दिल्ली में 17 निगरानी केंद्रों ने 400 से ऊपर के एएक्यूआई के साथ गंभीर श्रेणी की एयर क्वालिटी दर्ज की गई।
यूपी में कल का मौसम
उत्तर प्रदेश में फिलहाल मोंथा तूफान का हल्का असर बरकरार है, जिससे कई जिलों में मौसमी गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं। मौसम विभाग ने बारिश के कारण वातावरण में ठंडक कम हो गई है, लेकिन मौसम साफ होने और पछुआ हवाएं बहने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे सर्दी बढ़ेगी। आईएमडी ने 4 नवंबर से 6 नवंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के आने से पूर्वी यूपी समेत कई हिस्सों में बूंदाबांदी और बौछारे गिरने की संभावना जताई है, जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड में मौसम साफ रहने और सर्दी के साथ बर्फबारी होने से मौसम काफी सुहावना है। नवंबर की शुरुआत से सर्दी ने अपने स्तर में इजाफा करना शुरू कर दिया है, जो आगे जारी रहेगा। आईएमडी के मुताबिक, 5 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पर्वतीय हिस्सों में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी। इसके अलावा बर्फबारी का कॉकटेल बनने से न्यूनतम तापमान में काफी कमी आएगी और सर्दी के साथ कोहरा भी अटैक करेगा। हवा में ठंडक से न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में मौसम काफी सर्द हो चला है। मौसम विभाग 4 नवंबर को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से बादलों की आवाजाही और बर्फबारी का अलर्ट है, जिसके कारण मैदानी इलाकों का भी पारा गिरेगा और लोगों को कंपकपाती सर्दी का एहसास होगा। 4 नवंबर को ऊना, हमीरपुर, चंपा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। लाहौल स्पीति, ताबो, किन्नौर और कुकुमसेरी में बर्फबारी से तापमान माइनस की ओर शिफ्ट होगा।
राजस्थान में बारिश का मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान के कई इलाकों में नए मौसमी तंत्र के असर से बारिश होने का पूर्वानुमान है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, सोमवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से इससे जयपुर, भरतपुर,जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, अजमेर एवं कोटा संभाग के कुछ भागों में तीन-चार नवंबर को बादल गरजने के साथ हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है। इन मौसमी गतिविधियों से न्यूनतम तापमान में दो सो चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है, जिससे सर्दी में इजाफा होगा। आईएमडी के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
गुजरात का मौसम
मौसम विभाग ने गुजरात की टतीय अरब सागर में हवा की स्थिति बदलने से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। खासकर, मोंथा के कारण डिप्रेशन बनने से खंभात की खाड़ी (कंबे की खाड़ी) के पास बारिश दर्ज की जा रही है। आईएमडी ने रविवार और सोमवार को गांधीनगर, अहमदाबाद, वडोदरा, भावनगर, वेरावल, माहुवा, सोमनाथ, अमरेली, वल्लभ विद्यानगर, आणंद और जूनागढ़ में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।
FAQs
कल कहां बारिश होगी?
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, मोंथा चक्रवाती तूफान और पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जो अगले 2 से 3 दिन तक जारी रहेगी। इसके अलावा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, महाराष्ट्र गुजरात में 3 नवंबर को भी बारिश का अलर्ट है।
दिल्ली में वायु क्वालिटी प्रदूषण कितनी है?
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण खतरनाक श्रेणी का पार कर गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CBCP) के आंकड़ों के मुबाकि, शहर की वायु क्वालिटी 400 के आसपास है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 तक एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 तक संतोषजनक, 101 से 200 तक मध्यम, 201 से 300 तक खराब, 301 से 400 तक बहुत खराब और 401 से 500 तक गंभीर माना जाता है।
मोंथा तूफान क्या है?
मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर के ऊपर एक नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन चकवाती तूफान मोंथा सक्रिय है, जिसका असर दक्षिण से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों में पड़ रहा है। अगले 2 दिन तक ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होगी। हालांकि, 2 दिन बाद इस सर्कुलेशन का प्रभाव खत्म हो जाएगा।
पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) क्या होता है?
भारत में सर्दियों के मौसम या बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ ((Western Disturbance) का प्रभाव देखने को मिलता है। सर्दी के दिनों में उत्तर पश्चिम से आने वाले हवाएं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज बिगाड़ती हैं, जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के साथ बिहार में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाती हैं। सर्दियों में इसके एक्टिव होने से ठंडी का ग्राफ बढ़ता है।
मुंबई में मौसम कैसा रहेगा?
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, मुंबई और नवी मुंबई में बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी रहेगा, जिससे भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले महिला वनडे विश्व कप फाइनल में बाधा पड़ सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज मुंबई में हल्की बारिश के साथ सामान्यतः बादल छाए रहने का अनुमान है।
दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की चादर छाई हुई है, लेकिन 4 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदूषण का स्तर 400 एक्यूआई को भी क्रॉस कर सकता है।
