आज का मौसम : 36 घंटे होगी तूफानी बरसात! गिरेगी बर्फ होगा वज्रपात; IMD ने ओलों से किया सावधान

Aaj Ka Mausam, 04 अक्टूबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के एक्टिव होने से कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। खासकर, यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ मौसमी गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। आईएमडी (IMD) ने वीकेंड तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे स्थानों पर तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि (Hailstorm) और बर्फबारी (Snowfall) एवं बारिश अलर्ट जारी किया है। वेदर एक्टिविटी होने से शहरों में प्रदूषण का लेकर डाउन रहने से एक्यूआई (AQI) यानी हवा की गुणवत्ता में शुद्धता रहेगी।

आज का मौसम कैसा रहेगा 04 अक्टूबर 2025 : अक्टूबर का महीना मौसमी गतिविधियों से भरा रह सकता है, जिसके प्रभाव से गुलाबी सर्दी का एहसास समय से पहले महसूस होने लगेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 अक्टूबर तक देश के विभिन्न हिस्सों पर बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और कहीं-कहीं बारिश की बूंदे मौसम को सुहावना रखेंगी। आईएमडी (IMD) ने अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान जताते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है। लिहाजा, बिगड़ते मौसम के दौरान खुले आसमान के नीचे रहने से बचना होगा। 4 अक्टूबर से लेकर वीकेंड तक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी हिस्सों में आंधी के साथ झमाझम मेघ बरसेंगे। कुछ हिस्सों में आसमानी पत्थरों (Hailstrom) के साथ बर्फबारी (Snowfall) से तापमान में तेजी से गिरावट देखी जाएगी। उधर, बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) और निम्न दबाव क्षेत्र बनने से उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और छत्तीसगढ़ में सतही हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, मराठवाड़ा, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ इलाकों में अच्छी खासी वर्षा का अलर्ट है।

Kal Ka Mausam AQI

कल का मौसम

यूपी कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ मौसमी गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं आंधी आने की संभावना जताई है। इस दौरान मेघ गर्जन, ओलावृष्टि और बारिश का पूर्वानुमान है। आईएमडी ने बताया कि बुंदेलखंड में बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, सोनभद्र, चंदौली और वाराणसी में तेज बारिश का अनुमान है। वहीं, गाजीपुर, बलिया, बस्ती, गोरखपुर, अयोध्या, सिद्धार्थनगर, सुलतानपुर, कुशीनगर, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, रायबरेली, कानपुर, हमीरपुर, ललितपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर और सीतापुर गरज चमक के साथ वज्रपात होने और बारिश की चेतावनी है।

End of Feed