Kal Ka Mausam 7 जुलाई: अगले 48 घंटे भारी! मानसून दिखाएगा रौद्र रूप, पहाड़ों से मैदानों तक झमाझम बारिश और तेज हवाएं देंगी दस्तक

Kal Ka Mausam 7 July 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा: मानसून ने रफ्तार पकड़ता जा रहा है और कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश समेत कई इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Kal Ka Mausam 7 July 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा: देशभर में मानसून दिन प्रतिदिन सक्रिय होता जा रहा है, जिससे कई राज्यों में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश समेत कई क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक को लेकर चेतावनी जारी की है। वेदर सिस्टम की बात करें तो उत्तर ओडिशा और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों पर बना अवदाब (डिप्रेशन) अब दक्षिण झारखंड और उससे लगे उत्तरी आंतरिक ओडिशा के ऊपर पहुंच गया है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम 7 जुलाई 2026

यह मौसम प्रणाली अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के आसपास के इलाकों से गुजरने की संभावना है। इसके प्रभाव से इन क्षेत्रों में मानसून की गतिविधियां तेज बनी रह सकती हैं। वहीं, मानसूनी ट्रफ दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक निचले क्षोभमंडल में सक्रिय है, जबकि 21 डिग्री उत्तरी अक्षांश के आसपास निचले और मध्य क्षोभमंडल के बीच एक शियर जोन भी बना हुआ है। इसके अलावा, समुद्र तल पर दक्षिण गुजरात से उत्तरी केरल तट तक अपतटीय ट्रफ (Offshore Trough) सक्रिय है। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) भी मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में पश्चिमी हवाओं के साथ सक्रिय बना हुआ है, जिसका असर आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम पर देखने को मिल सकता है।

End of Feed