कल का मौसम : 48 घंटे बादल बरसेंगे आफत की बरसात! चलेगी आंधी होगा वज्रपात; IMD का शीतलहर का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 05 December 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: आईएमडी ने उत्तर भारत में कोहरा और शीतलहर बढ़ने की संभावना जताई है। अगले 2 दिन तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से गरज चमक के साथ हल्की बारिश एवं बर्फबारी का अलर्ट है, जिसका प्रभाव मैदानी इलाकों के सभी राज्यों पर पड़ेगा। मौसम विभाग ने 5 और 6 दिसंबर को दितवाह चक्रवात के आंशिक असर से तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में तेज हवाओं (आंधीनुमा) के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : मौसम का गुणा गणित बिगड़ने वाला है। न्यूनतम तापमान के आंकड़ों में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 5 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) दस्तक दे सकता है, जो पहाड़ी राज्यों के मौसम को प्रभावित करेगा। इस नए वेदर सिस्टम के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में बादलों की आवाजाही रहेगी और हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। इधर, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बन रही है। स्काईमेट वेदर ने अगले 24 घंटे के मौसम का अनुमान जताते हुए साइक्लोनिक सर्कुलेशन दितवाह के सक्रिय रहने से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में गरज चमक के साथ भारी से भारी बारिश, जबकि कर्नाटक और केरल में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

Tomorrow Weather Update

मौसम कल

तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

समुद्री तूफान सेन्यार के तुरंत बाद एक्टिव हुए दितवाह चक्रवात ने दक्षिण भारत पर कहर बरपा रखा है। पिछले 3-4 दिन से तेज हवाओं आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश से जनजीवन पर विपरीत प्रभाव है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4,5 और6 दिसंबर को भी आसमान पर काले बादल छाए रहेंगे और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं बहेंगी और चेन्नई, तिरुवल्लूर समेत अन्य इलाकों में भारी बारिश दर्ज की जाएगी। हालांकि, अगले 24 घंटे में चक्रवात का असर धीरे-धीरे कम होगा। लेकिन, चेंगलपट्टू, कट्टनकुलथुर, कोलाथुर, बालूर और अप्पुर में गरज और बिजली के साथ तेज बारिश जारी रहेगी। तूफान के प्रभाव से आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी।

End of Feed