कल का मौसम 30 January 2025: यूपी-बिहार में घना कोहरा; न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे; कल यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी

Kal Ka Mausam, 30 January 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: कल यूपी, बिहार, ओडिशा सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। फिलहाल कल के लिए बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है। लेकिन दो नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण शुक्रवार 31 जनवरी से 4 फरवरी के बीच कई इलाकों में बारिश जरूर हो सकती है।

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा): उत्तर भारत में मौसम की चाल से लोग बड़े परेशान हैं। दिन में तेज धूप के चलते जहां गर्मी अनुभव होती है, वहीं देर रात और सुबह तापमान डराने वाला है। सुबह के समय घने कोहरे की वजह से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आवाजाही पर असर पड़ रहा है। आज यानी बुधवार 29 जनवरी को सुबह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियां घने कोहरे की वजह से आपस में टकरा गईं। उधर ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भी तापमान लगातार शून्य डिग्री से नीचे बना हुआ है। उत्तराखंड के मुनस्यारी में सुबह का तापमान -5 डिग्री दर्ज किया गया। लद्दाख के स्कर्दू में -9.6 डिग्री, लेह में 5.9 डिग्री और गुलमर्ग में -2.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मैदानी इलाकों में दिन में गर्मी और रात को ठंग का एहसास हो रहा है।

30 January Mausam

कैसा रहेगा 30 जनवरी का मौसम

कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग यानी IMD के अनुसार कल यानी गुरुवार 30 जनवरी को उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और उत्तर पूर्वी राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। उत्तर-पूर्वी राज्यों में बिजली चमकने की भी चेतावनी दी गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में भी कोहरे की चेतावनी दी गई है। यही नहीं तमिलनाडु में कल बिजली गिरने के साथ ही कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। तमिलनाडु और केरल में 31 जनवरी को भी भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में 31 जनवरी को भारी बारिश की चेतावनी पहले ही दी गई है। 31 जनवरी से उत्तर पश्चिमी राज्यों के मैदानी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की गतिविधियों के चलते बारिश हो सकती है।

End of Feed