शहर

पंजाब के कुख्यात जीवन फौजी गैंग के वांटेड को गुजरात पुलिस ने दबोचा, वडोदरा के इनऑर्बिट मॉल से हुई गिरफ्तारी

Gujarat News: पंजाब के कुख्यात जीवन फौजी गैंग के वांटेड को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिक्योरिटी गार्ड बने वांटेड गैंगस्टर को वडोदरा के इनऑर्बिट मॉल से गिरफ्तार किया गया। वडोदरा शहर पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान सुनील उर्फ लब्भा मसीह के तौर पर हुई है।

Image

जीवन फौजी गैंग के वांटेड को गुजरात की वडोदरा पुलिस ने किया अरेस्ट।

Punjab's Wanted Gangster Arrested: पंजाब के चर्चित जीवन फौजी गैंग के वांटेड को गुजरात की वडोदरा पुलिस ने अरेस्ट किया है। जर्मनी से संचालित होने वाले इस गैंग पर पंजाब में काफी मामले दर्ज हैं। वडोदरा पुलिस ने तकनीकी मदद से वेश बदलकर सिक्योरिटी गार्ड बने वांटेड गैंगस्टर को अरेस्ट किया है। इसे बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। पिछले साल दिसंबर में गैंगस्टर फौजी की गर्लफेंड को सुरक्षा एजेंसियों ने रडार पर लिया था, ताकि इस गैंग के नेटवर्क को तोड़ा जा सके। गुजरात के वडोदरा में पकड़ा गया यह वांटेड आरोपी पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला है।

सुनील उर्फ लब्भा मसीह के तौर पर हुई इसकी पहचान

वडोदरा शहर पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान सुनील उर्फ लब्भा मसीह के तौर पर हुई है। पंजाब में ग्रेनेड हमले में जीवन फौजी गैंग का नाम सामने आया था। वडोदरा शहर पुलिस ने जिस गैंगस्टर को पकड़ा है, वह पंजाब के बटाला स्थित डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन में वांछित था।

वडोदरा शहर पुलिस में डीसीपी जोन-2 अभय सोनी ने बताया कि सुनील मसीह के ऊपर रंगदारी से लेकर फायरिंग और ग्रेनेड हमलें के अपराध दर्ज हैं। सोनी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि इसने गिरफ्तारी से बचने के लिए पंजाब छोड़ा था लेकिन वह गुजरात के वडोदरा क्यों आया था? इसकी जांच की जा रही है, पता किया जा रहा कि क्या कोई खास मकसद था इसका वडोदरा आने का?

इनऑर्बिट मॉल के सिक्योरिटी गार्ड की ड्रेस में मिला आरोपी

सोनी ने बताया कि पीएसआई आरजे सोलंकी की अगुवाई में इनपुट मिलने पर एक टीम का गठन किया था जो तकनीक की मदद से काम कर रही थी, वडोदरा पुलिस ने इसके बाद इसकी तलाश शुरू की थी, इसमें सामने आया है कि यह शहर के सबसे बड़े इनऑर्बिट मॉल में मौजूद है। टीम ने जब उस जगह छापेमारी की तो यह इनऑर्बिट मॉल के सिक्योरिटी गार्ड की ड्रेस में मिला। इसने नेवी कलर की शर्ट और नीली पैंट पहन रखी थी, वडोदरा पुलिस के अनुसार वांटेड गैंगस्टर इस मॉल में शॉपर्स स्टॉप के आउटलेट के पास मौजूद था, इसके बाद चारों तरफ से पुलिस ने घेराव कर उसे अरेस्ट किया है।

अब पंजाब के इस वांटेड से गुजरात पहुंचने के मकसद को पता लगाने की दिशा में जांच आगे बढ़ाई है तो यहा उसकी मदद करने वालों का भी पता लगाया जाएगा।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article