अगले 72 घंटे में तेज बारिश, 80 की स्पीड से आएगी आंधी, बिजली-ओलावृष्टि; IMD की आई चेतावनी

अगले एक सप्ताह तक बादल अपने तेवर दिखाएंगे, जिससे गर्मी का एहसास कम रहेगा। मौसम विभाग ने देशभर के कई राज्यों में रुक-रुककर तेज हवाएं, आंधी-बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रियता से अगले 72 घंटों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश व बर्फबारी होगी। वहीं, उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी और पानी गिरने का अलर्ट घोषित किया गया है।

देशभर के अधिकांश राज्यों में मार्च का महीना बीतने तक गर्मी के तेवर ठंडे ही रहेंगे। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान जताया है। अगर अगले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो दक्षिण भारत के एक से दो राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव रहेगा। वहीं, पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने और भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का खतरा रहेगा। लगातार बादलों के बरसने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान बेहद कम रहेगा, जिससे लोगों को सुहावने मौसम का एहसास होगा। आईएमडी ने 26 मार्च से फिर एक नये वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने की बात कही है, जिसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के अधिकांश ऊंचाई वाले भागों पर बादलों की आवाजाही रहेगी और हल्की बारिश के साथ बर्फबारी रिकॉर्ड की जाएगी। इधर, उत्तर भारत में 27 मार्च से मौसम करवट लेगा और हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों पर आंधी-बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। खराब मौसम के दौरान ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। लिहाजा, लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। फिलहाल, कुछ राज्यों में हीटवेव और तेज गर्मी का अलर्ट है।

Mausam Aaj Kal

मौसम आज कल

राजस्थान में मौसम कैसा है

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर लगातार बना हुआ है, जिसके प्रभाव से तेज हवाएं चलने और बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार को कई जिलों में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे गर्मी का एहसास कम हुआ है। खासकर, दौसा में 9.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम में बदलाव से सबसे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में और न्यूनतम अलवर में 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने 26-27 मार्च को राज्य के पूर्वी और उत्तरी हिस्से पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि, 28 से 31 मार्च तक मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय रहने से मेघ गर्जन, तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के बीच आकाशीय बिजली कड़कने व गिरने का खतरा जताया गया है। फिलहाल, राज्य में एक सप्ताह तक गर्मी से राहत रहेगी।

End of Feed