अगले 2 दिन में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान, 13 राज्यों में आंधी-बारिश, ओले, वज्रपात; गर्मी-लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार-रविवार तक उत्तर भारत के कुछ हिस्सों पर बादल छाने लगेंगे और धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। उधर, पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के उत्तराखंड, असर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले भागों पर बारिश होने का अलर्ट है। स्काईमेट ने पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत में प्री मानसून की गतिविधियां होने के संकेत दिए हैं।

उत्तर भारत में अगले 2 दिन तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन 23 मई की रात्रि से कुछ हिस्सों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे सकता है। खासकर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी यूपी और बिहार के कुछ हिस्सों पर बादल छा सकते हैं और धूल भरी आंधी के बीच मेघ गर्जन और बूंदाबादी या हल्की बारिश से मौसम बदल सकता है। इस दौरान ज्यादातर हिस्सों पर भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का सिलसिला बरकरार रहेगा। आईएमडी ने विक्षोभ के अस से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लेह और जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय हिस्सों पर अंधड़ और बारिश-बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। स्काईमेट ने दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक समेत पश्चिमी घाट के हिस्सों पर तूफानी हवाएं चलेंगी और तेज पानी बरसने का अनुमान है। उधर, पूर्वोत्तर भारत में प्री मानसूनी (Pre Mansoon) गतिविधियां जारी रहने का पूर्वानुमान है।

Mausam Aaj Kal

मौसम आज-कल

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली-एनसीआर में सूरज की तपिश ने बेहाल कर रखा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने लगातार बढ़ते तापमान के बीच लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अब दिन ही नहीं रातें भी गर्म प्रतीत होने का अनुमान है। हालांकि, अगले 48 वीकेंड के दौरान मौसम में कुछ तब्दीली आ सकती है, जिससे बादलों की आवाजाही रहेगी और कहीं-कहीं तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी मौसम को बदल सकती है। फिलहाल, हवा की क्वालिटी बदतर स्थिति को ओर बढ़ी है। राजधानी में एक्यूआई 230 के आसपास पहुंच गई, जो खराब श्रेणी में आती है। सीपीसीबी के मुताबिक, 0 से 50 के बीच का एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बेहद खराब और 401 से 500 गंभीर माना जाता है।

End of Feed