अगले 4 दिन होंगे भारी, तेज बारिश, 70 की स्पीड से हवाएं चलेंगी तूफानी; बिजली-ओलावृष्टि से बरतें सावधानी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 2 दिन के दौरान उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 48 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से मौसम बदला रहेगा। उधर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से आंधी-तूफान और बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट घोषित किया गया है।

भारत के कई राज्यों में मौसमी गतिविधियों ने गर्मी का असर खत्म कर दिया है। मौसम के बदलते पैटर्न ने हीटवेव पर लगाम लगा रखी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस पूरे सप्ताह कई राज्यों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। 23-24 मार्च से ओडिशा, सिक्किम, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। इस दौरान आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं, दक्षिण भारत में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ तटीय भागों पर तूफानी हवाओं के साथ मेघ बरस सकते हैं। हालांकि, अन्य हिस्सों पर हीटवेव की गति बढ़ने की संभावना जताई है। आईएमडी ने बताय कि अगले पूरे सप्ताह की अवधि में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में तेज हवाएं, ओले गिरने और बर्फबारी के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। इधर, दिल्ली, राजस्थान समेत समूचे उत्तर भारत के कुछ हिस्सों पर बादलों की आवाजाही रहने और बूंदाबांदी या हल्की बारिश से मौसम बदला रहेगा। फिलहाल, अगले सप्ताह तक तापमान सामान्य रहेगा, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

Mausam Aaj Kal

मौसम आज-कल

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी भारत के बड़े हिस्सों मौसम का पैटर्न बदलता नजर आएगा। इसके प्रभाव से कई राज्यों में भीषण आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि एंव आकाशीय बिजली का खतरा बना रहेगा। इसके असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट और गोवा में मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं।

End of Feed