अगले 45 घंटे में मौसम होगा तूफानी, 13 राज्यों में आंधी-पानी, ओलावृष्टि; लू-बिजली से रखें सावधानी

देशभर में अगले 3 दिन तापमान में बढ़ोतरी और लू चलने का खतरा जताया गया है। इस बीच महाराष्ट्र, गुजरात के साथ दक्षिण भारत और पूर्तोत्तर के राज्यों में तेज आंधी-तूफान, मेघ गर्जन व बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट घोषित किया गया है। आईएमडी ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक उत्तर भारत में बारिश के संकेत दिए हैं। हालांकि, 24 अप्रैल से पहाड़ों पर नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कुछ भागों बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अप्रैल का आखिरी सप्ताह मौसमी गतिविधियों से भरा रह सकता है, लेकिन अभी गर्मी और लू का सामना करना होगा। शुक्रवार तक समूचे उत्तर भारत में पारा चढ़ेगा और दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में गर्म हवाएं बहेंगी और हीटवेव का अलर्ट जारी रहेगा। अगले 36 घंटों के दौरान पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश-बर्फबारी और ओले गिर सकते हैं। स्काईमेट ने बताया कि दक्षिण भारत में एक नया मौसमी तंत्र एक्टिव होने जा रहा है, जिसके असर तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पश्चिमी घाट के हिस्सों पर तूफानी हवाओं के साथ बारिश मौसम को प्रभावित करेगी। वहीं, पूर्वोत्तर के पांच राज्यों में अगले 4 दिन तक भारी बारिश के संकेत मिल रहे हैं।

Mausam Aaj Kal

मौसम आज-कल

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 23 से 25 अप्रैल तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में गर्मी और लू की स्थितियां रहेंगी। खासकर, बुंदेलखंड में अधिकतम पारा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच सकता है। फिलहाल, बांदा में यह 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास है और झांसी उसके बाद दूसरे नंबर पर। सुबह सूरज निकलते ही चिलचिलाती धूप परेशान करती और दिनभर गर्म हवाएं थपेड़े मार रही हैं। ये हाल अप्रैल माह में हैं तो मई का हाल कैसा होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि महीने के आखिरी में बादलों की आवाजाही हो, जिससे गर्मी से त्वरित राहत मिलेगी।

End of Feed